दुनिया में एक से बढ़ कर एक हैरान कर देने वाली बातें हैं। एक ऐसा देश है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां मुर्दों को भी किराया चुकाना पड़ता है। है न ये किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देने वाली बात।

ग्वाटेमाला सिटी। सेंट्रल अमेरिकन देश ग्वाटेमाला मेक्सिको के दक्षिण में स्थित है। यह बेहद ही हरा-भरा और खूबसूरत देश है। यह प्राचीन संस्कृति वाला देश है, पर अब इसे अपराधों के मामले में बहुत आगे माना जाता है। कहते हैं कि दुनिया भर में सबसे ज्यदा हत्याएं ग्वाटेमाला में ही होती हैं। बावजूद इसे मुस्कुराते रहने वाले लोगों का देश कहा जाता है। महज 1.66 करोड़ की आबादी वाला यह देश हैप्पीनेस इंडेक्स के मामले में पहले पायदान पर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अजब-गजब हैं यहां की परंपराएं
यहां की कुछ परंपराएं बहुत ही विचित्र हैं। इनके बारे में जान कर कोई भी हैरान रह जाता है। कहा जाता है कि यहां बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए बर्फ के पानी में डुबोया जाता है। ऐसा करने पर बच्चे बहुत रोते हैं, लेकिन किसी भी मां के लिए बच्चों को बर्फ के पानी में डुबोना और निकालना अनिवार्य बना दिया गया है। वह चाह कर भी ऐसा करने से बच नहीं सकती। यहां शादियों में दूल्हे की मां दूल्हे और दुल्हन के सुखमय जीवन के लिए एक सफेद घंटी को तोड़ती है। इस दौरान और भी कई विचित्र परंपराएं निभाई जाती हैं। 

यहां चलती है 'चिकन बस'
जी हां, यहां चलने वाली बसों को चिकन बस कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि इन बसों में यात्रियों के साथ ही भारी संख्या में बकरे, बकरियां और मुर्गे भी सफर करते हैं।

कब्र के लिए चुकाना पड़ता है किराया
यहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए हर महीने किराया चुकाना पड़ता है। अगर कोई अपने परिवार के मृत व्यक्ति की कब्र का किराया किसी महीने नहीं चुका पाता है, तो कब्र से मुर्दे को बाहर निकाल दिया जाता है। फिर उस कब्र में दूसरे मुर्दे को दफना दिया जाता है। जो लोग अपने परिवार क मृतकों की कब्र का किराया भर पाने में असमर्थ हैं, उनके लिए सरकार ने हर शहर के बाहर कब्रगाह बनवा दिया है।