कुत्ते इंसान के वफादार दोस्त होते हैं। अपने मालिक के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। कई बार तो इनके कारण मजेदार हालात भी पैदा हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वाक्या इन दिनों वायरल हो रहा है। 

ब्राजील: यहां मिनास गेराइस में रहने वाली ऐना कैरोलिना लिमा ने सोशल मीडिया पर अपने पालतू कुत्ते की फोटोज शेयर की है। कुत्ते की हालत देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। लिमा के पालतू कुत्ते लूना की फोटोज जमकर शेयर की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल हो रही तस्वीर में लूना के दांत काफी बड़े नजर आ रहे हैं। पहली नजर में कोई समझ ही नहीं पा रहा कि आखिर किसी कुत्ते के दांत इतने बड़े कैसे हो सकते हैं? जब कई लोगों को समझ नहीं आया, तब खुद लिमा ने इसका कारण बताया। 

दरअसल, लिमा की दादी के नकली दांत नहीं मिल रहे थे। लिमा अपनी दादी के साथ मिलकर दांत ढूंढ रही थीं। तभी दोनों की नजर कुर्सी पर बैठी लूना पर पड़ी। इसके बाद दोनों की हंसी छूट गई। लिमा ने तुरंत लूना की फोटोज क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। 

लूना कई दिनों तक दादी के नकली दांत के साथ खलती रही। लूना को ये दांत इतने पसंद आ गए थे कि उसने उन्हें निकलवाने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में उसे बहलाकर दांत को बाहर निकाला गया।