कभी-कभी कोई ऐसी घटना हो जाती है, जो बड़ी शॉकिंग होती है। इस घटना में जब फैमिली के लड़के टीवी देख रहे थे, एक भालू घर के अंदर घुस आया और उसने फ्रिज से खाने का सामान निकाल लिया।

कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया के ट्रकी में अपने वेकेशन होम में दो लड़के देर रात जब टीवी देखने में मशगूल थे, तभी न जाने कहां से एक भालू घर में घुस आया और उसने किचन में रखे फ्रिज पर धावा बोल दिया। लड़कों ने किचन से तेज आवाजें आती सुनीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भालू उड़ा रहा था दावत
हेज शर्मन और बॉबी शर्मन नाम के उन दोनों लड़कों ने देखा कि भालू फ्रिज से मीट और आइसक्रीम निकाल कर मजे से दावत उड़ा रहा है। उन लड़कों की हिम्मत नहीं हुई कि वे भालू को भगा सकें। भालू आराम से मीट और आइसक्रीम खा रहा था और यह सब घर के लगे सिक्युरिटी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

लड़कों ने किया अलर्ट
इसके बाद लड़के भाग कर टीवी वाले कमरे में गए और वहां से फोन कर मां को बतलाया कि ऊपर की मंजिल से नीचे नहीं आएं। इसके बाद उन्होंने काउंटी शेरिफ ऑफिस को फोन कर घटना के बारे में बतलाया। 

शॉटगन का यूज कर भालू को किया गया बाहर
फोन आने के बाद काउंटी शेरिफ ऑफिस से जंगली जानवरों को भगाने वाले कर्मचारी आए। उनके पास शॉटगन थी। उसका इस्तमेमाल कर उन्होंने भालू को भगाया। तब तक भालू आराम से दावत उड़ा चुका था। भाग कर वह पास के जंगलों में चला गया।

कैसे आया भालू घर के अंदर
लड़कों ने बताया कि घर के सारे दरवाजे बंद थे, लेकिन गैरेज का दरवाजा खुला रह गया था। भालू उसी से घर के अंदर घुसा। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह सीख मिलती है कि घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह से बंद रखी जाएं। साथ ही दरवाजों को अंदर से लॉक भी रखा जाए।