मलेशिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख लोग हैरान हैं। यहां लोगों ने एक विशालकाय अजगर को पकड़ा, जिसने अपने पेट के आकार से कई गुना बड़े बकरे को निगल लिया।  

मलेशिया: दुनिया में लगातार कट रहे जंगल के कारण जानवरों को काफी परेशानी हो रही है। आए दिन कई जानवरों को घनी आबादी वाले इलाकों से पकड़ा जाता है। दरअसल, जंगल की कटाई से जंगली जानवरों को अपना शिकार ढूंढने में मुश्किलें आती हैं। इस कारण खाने की तलाश में वो बस्तियों तक पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मलेशिया में जहां एक विशालकाय अजगर बटु पाहट में एक गांव तक पहुंच गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गायब हो रहे थे पालतू जानवर 
जानकारी के मुताबिक, गांव से पिछले दिनों एक के बाद एक कई पालतू जानवर गायब हो रहे थे। गांव से बकरियां और भेड़ लगातार कम हो रहे थे लोगों को समझ ही नहीं कि सारे जानवर कहां गायब हो रहे थे। इनका कोई नामोनिशान भी नहीं मिल पा रहा था। लेकिन हाल ही में इसका राज खुल गया। 

छिपकर आता था अजगर 
गांव में एक अजगर छिपा था। जो लोगों से छिपकर उनके जानवर खा रहा था। एक दिन कुछ लोगों ने उसे बकरे के बाड़े के पास देख लिया। अजगर के पेट को देख सभी हैरान हो गए। उसका पेट काफी ज्यादा फूला हुआ था। लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत अजगर को पकड़ लिया।

निगला था 30 किलो का बकरा 
इतना बड़ा बकरा निगलने के कारण अजगर सांस नहीं ले पा रहा था। टीम ने उसे पकड़कर पेट पर प्रेशर डाला, जिससे उसने अपना शिकार उगल दिया। दरअसल, अजगर ने 30 किलो का अजगर निगल लिया था। उसके पेट में इतनी जगह ही नहीं थी कि वो अजगर को पचा पाए। उससे पहले ही लोगों की नजर अजगर पर पड़ गई।