भारत में बदले ट्रैफिक नियमों के बाद बड़े फाइन से लोग परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, विदेशों में नियमों का उल्लंघन करने पर कितना जुर्माना भरना पड़ता है?  

लीसेस्टरशायर: भारत में अब लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर हजारों का जुर्माना भरना पड़ रहा है।इससे यहां लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन फिर भी लोग ट्रैफिक नियम मानने को तैयार नहीं हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में लोग चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर सिगरेट या गुटका थूक देते हैं। लेकिन ऐसा करना इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में रहने वाले एक भारतीय भारी पड़ गया। भारत में लगी इस आदत के कारण बेचारे को अच्छा-खासा नुकसान उठाना पड़ गया।

लीसेस्टरशायर में रहने वाले मनोज कार्पल अपनी पोर्श से वहां की सड़क पर निकले थे। लेकिन तभी उनकी कार की खिड़की खुली और सड़क पर जलती सिगरेट फेंक दी। ये घटना वहां के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई और उनके घर इस जुर्माने के बदले 8 हजार रुपए का चालान पहुंच गया। लेकिन मनोज ने फाइन भरने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि पोर्श को उनकी बीवी भी चलाती है। हो सकता है उसने ऐसा किया होगा। 

इसके बाद इस मामले की सुनवाई वहां के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई। इस मामले में कोर्ट ने मनोज को दोषी करार दिया। अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि कार से सिगरेट फेंकना वातावरण के लिए भी नुकसानदायक है। लेकिन सुनवाई के बाद फाइन की अमाउंट बढ़ गई। और उसे डेढ़ लाख रुपए चुकाने पड़े।