रूस में खुदाई के दौरान एक लड़की की कब्र मिली, जो काफी फैशनेबल थी। उसकी कब्र से मिली कई चीजों ने इस बात की पुष्टि की। लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये है कि उसकी कब्र से रिसर्चर्स को एक ऐसी चीज मिली, जो आईफोन की तरह दिखती है। 

रूस: रिसर्चर्स हिस्ट्री की डिटेल्स निकालने के लिए लगातार खोजबीन में लगे रहते हैं। कई प्रोजेक्ट्स के जरिये शॉकिंग फैक्ट्स सामने आते हैं। लेकिन कई बार इस दौरान ऐसी चीजें सामने आती हैं, जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। रूस में सूखे सयानो-शुशेन्स्काया डैम के सूखने के बाद वहां खुदाई की गई, जिसमें 2,137 साल पुरानी कब्र ढूंढी गई। लेकिन इस कब्र से ऐसी कई चीजें मिली, जिसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिसर्चर्स के मुताबिक, ये कब्र एक कम उम्र की लड़की की थी, जो काफी फैशनेबल थी। उसकी हड्डियों के आसपास से कई चीजें बरामद की गई। उसके कमर पर एक बकल बंधी थी। एक्सपर्ट्स ने उसका नाम नताशा रखा है। उनके मुताबिक, ये लड़की साउथ रशिया के हुन्नु-एरा में रहती थी। 

लड़की की बेल्ट पर चीन के सिक्के सजे हुए थे। इन सिक्कों के कारण ही एक्सपर्ट्स पता लगा पाए कि ये कब्र कितनी पुरानी है। जिस एरिया से ये कब्र मिली है, उसके आसपास से कुछ और लड़कियों की बॉडीज बरामद की गई हैं, जिसे देखकर लगता है कि उनका भी फैशन सेन्स काफी अच्छा था। 

लेकिन नताशा की कब्र से आईफोन जैसी दिखने वाली चीज ने लोगों को सबसे ज्यादा शॉक किया। इगनाईट पत्थर से निर्मित ये चीज आईफोन की तरह है। हालांकि, रिसर्चर्स इसकी जांच कर रहे हैं।