मलेशिया में एक चोर को अपने कर्मों की सजा तुरंत ही मिल गई। ये चोर एक महिला के हाथ से पर्स चुराकर भाग रहा था। लेकिन कुछ ही सेकंड में ऐसा कुछ हुआ कि चोर अस्पताल पहुंच गया।  

मलेशिया: कर्मा को लोग काफी महत्वपूर्ण मानते हैं। कहते हैं कि जो आप करेंगे, उसका वैसा ही फल मिलता है। इसे ही कर्मा कहते हैं। वैसे तो चोरी और मर्डर जैसे अपराधों के लिए दुनिया में हर देश ने कानून बना रखा है लेकिन कर्मा जब सजा देता है तो तुरंत देता है। ऐसा ही एक उदहारण मलेशिया में देखने को मिला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला के हाथ से छीना पर्स 
वेबसाइट चाइना प्रेस में छपी खबर के मुताबिक, मलेशिया के सेकयांग में एक महिला सड़क किनारे जा रही थी। सड़क सुनसान ही थी। तभी पीछे से एक युवक बाइक से आया और उसने महिला के हाथ से उसका पर्स चुरा लिया। महिला ने अपना बैग जोर से पकड़ रखा था। जिस कारण वो भी काफी दूर बैग के साथ खींचती गई। 

सामने से आती कार से टकराया 
चोर महिला से पर्स छीनने की कोशिश करने लगा लेकिन वो बैग को जोर से पकड़ रखी थी। इस कारण चोर का ध्यान सड़क से हटकर महिला से बैग छीनने में लग गया। उसे सामने से आती कार नजर नहीं आई, जिसके कारण उसकी बाइक कार से टकरा गई। 

काटना पड़ेगा पैर 
हादसे के बाद महिला ने चोर से अपना बैग लिया और आगे बढ़ गई। जबकि चोर को काफी चोटें आई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां डॉक्टर्स ने उसे इमरजेंसी में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स का कहना है कि उसे काफी चोट लगी है। हो सकता है उसके पैर भी कटाने पड़े। जब ये खबर मीडिया में आई तो लोगों ने उसपर कमेंट किया कि इसे कहते हैं कर्मा।