अमेरिकी मॉडल कायलेन वार्ड ऑस्ट्रलिया के जंगल में लगी आग से पीड़ित लोगों की मदद के लिए तीन करोड़ साठ लाख रुपए जमा किये। इसके लिए उसने अपने फैंस को सबूत देने को कहा और बदले में उन्हें न्यूड तस्वीरें भेजी।  

अमेरिका: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया भीषण आग की चपेट में है। आग की वजह से वहां रहने वाले लोगों के साथ जानवरों का भी बुरा हाल है। इनकी मदद के लिए कई लोग सामने आ रहे हैं। इन दिनों कायलेन वार्ड चर्चा में है। उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा पैसे जमा कर लिए। इसके लिए उन्होंने जो तरीका अपनाया उसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों को भेजी न्यूड तस्वीरें 
कायलेन ने जब ऑस्ट्रलिया में लगी आग के बाद के हालात देखे, तो उसने उनकी मदद का फैसला किया। इसके लिए उसने अपने फैंस के लिए एक मैसेज छोड़ा कि जो भी उन्हें ये सबूत देगा कि उसने ऑस्ट्रलिया में लगी आग के लिए डोनेशन दिया है, उसे एक न्यूड फोटो भेजी जाएगी। 20 साल की कायलेन के इस पोस्ट के बाद उनके पास लोगों के मैसेज की बाढ़ आ गई। कायलेन ने भी सबको अपने न्यूड भेज दिए। 

हर 700 रुपए पर एक न्यूड 
कायलेन ने अपने फैंस को लिखा कि अगर वो इस नेक काम के लिए 10 डॉलर डोनेट करते हैं और कायलेन को सबूत भेजते हैं, तो वो उस इंसान को अपनी एक न्यूड तस्वीर भेजेगी। इसके बाद लोगों ने भी एक के बाद सबूत पेश कर साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा रुपए डोनेट किये।

सहना पड़ा बहुत कुछ 
इस काम के बाद कायलेन को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कायलेन को उसके परिवार ने घर से निकाल दिया। साथ ही उसके प्रेमी ने भी उससे ब्रेकअप कर लिया। इतना काफी नहीं था कि थोड़ी ही देर में इंस्टाग्राम पर उसका ैक्कौन्ट भी डिलीट कर दिया गया। 

नेकी कर है बेहद खुश 
तमाम परेशानियों के बावजूद कायलेन अपने काम से खुश हैं। उन्हें ख़ुशी है कि न्यूड भेजकर उसने ऑस्ट्रलिया आग से पीड़ित लोगों की मदद के लिए इतने पैसे जमा कर लिए। उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में भी वो नेक काम के लिए ऐसे ऑफर अपने फैंस को देती रहेंगी।