चीन में एक ट्रेन से बारह साल की लड़की और 15 साल के लड़के को तब उतार दिया गया, जब लोगों को शक हुआ कि दोनों अकेले ट्रैवल कर रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर जब सारा माजरा पता चला, तो सभी हैरान रह गए।   

चीन: प्यार में इंसान को कुछ समझ नहीं आता। सही क्या है गलत क्या है, इसका अंदाजा प्यार में नहीं हो पाता है। चीन में ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान दो बच्चों में प्यार हो गया। जी हां, लड़के की उम्र जहां 15 साल है वहीं लड़की 12 साल की है। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने के दौरान हुई थी। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों साथ रहने के लिए घर से भाग गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑनलाइन हुई मोहब्बत 
चाइना प्रेस में छपी खबर के मुताबिक, 12 साल की जिओ झांग की मुलाकात 15 साल के के जिओ ली से वीडियो गेम खेलने के दौरान हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। गेम खेलते-खेलते दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। 

पिता की डांट पर भागे 
जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता ने उसे किसी बात पर डांटा था। इसके बाद उसे काफी गुस्सा आ गया और उसने घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया। उसने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी के पास पहुंच गई। दोनों साथ रहना चाहते थे। लेकिन लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत कर दी, जिसके बाद दोनों को ट्रेन से पकड़ लिया गया।

लड़की का खर्च उठाना चाहता था प्रेमी 
पकड़े जाने के बाद भी ये कपल साथ रहने की जिद पर अड़ा था। लड़के ने पुलिस को बताया कि वो दोनों साथ रहना चाहते हैं। व्वो 18 हजार कमाता है। इससे दोनों का गुजारा हो जाएगा। साथ ही दोनों काफी देर वीडियो गेम खेलेंगे। लेकिन पुलिस ने बाद में दोनों को समझाकर पेरेंट्स के साथ भेज दिया।