सोशल मीडिया पर नॉर्थ कोरियो के तानाशाह किम जोंग उन का अपनी पत्नी के साथ टूर पर जाने के फोटोज वायरल हो रहे हैं। पति-पत्नी की ये ट्रिप इस लिए भी महत्वपूर्ण हो गई है कि अमेरिका को तानाशाह द्वारा 'क्रिसमस गिफ्ट' देने की बात के बाद उन्हें पहली बार साथ स्पॉट किया गया। 

नॉर्थ कोरिया: किम जोंग अपनी पत्नी राई सोल-जू के साथ सफेद रंग के घोड़े पर घूमते नजर आए। साथ में कई सिक्यूरिटी गार्ड्स भी इनके साथ दिखे। बता दें कि तानाशाह किम जोंग अपने कड़े और कठोर सजा के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अपनी पत्नी के साथ वो अपने रिश्तों के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि किम और उनकी पत्नी की ये फोटोज माउंट पेक्टु की हैं। 

इस जगह पर किम साल में एक से दो बार जरूर जाते हैं। 

नवंबर 2013 में जब किम इस जगह पर गए थे, तब वहां से आकर उन्होंने अपने अंकल जैंग सोंग को मार डाला था। 

दिसंबर 2017 में किम के इस जगह पर जाने के बाद किम डोनाल्ड ट्रंप के साथ सिंगापुर समिट में गए थे। 

ऐसे में इस बार उनका ये ट्रिप काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिका को धमकी देने के ठीक बाद इस पहाड़ पर घूमने जाना इस बात का संकेत देने के लिए काफी है।