थाईलैंड में रहने वाले एक फेसबुक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक सिक्योरिटी गार्ड की तस्वीर शेयर कर उसकी इमोशनल स्टोरी लोगों के साथ शेयर की, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।  

थाईलैंड: कई बार हम ऐसे लोगों से मिलते हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि हम कितने भाग्यशाली है जो हमारे पास रहने के लिए घर और तीन समय का खाना है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता। अगर आप भाग्यशाली हैं और जरूरतमंदों से टकराते हैं तो उनकी मदद जरूर करें। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स की फोटो वायरल हो रही है, जिसे मिली छोटी सी सहानुभूति ने रुला दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घूर रहा था लड़कियों के प्लेट 
थाईलैंड के एक होटल में दो लड़कियां खाना खाने पहुंची। दोनों अपना आर्डर किया मील एन्जॉय कर ही रही थीं कि वहां एक बुजुर्ग गार्ड आया। वो उनके प्लेट को काफी ध्यान से देख रहा था। दोनों ने जैसे ही शख्स की तरफ देखा, वो कुछ सोचने का बहाना कर वहां से चला गया। इसके थोड़ी देर बाद वो फिर वापस आया और उन्हें खाते हुए देखने लगा। लेकिन फिर वहां से चला गया। 

लड़कियों ने दिखाया बड़प्पन 
दोनों लड़कियों को अहसास हुआ कि शायद गार्ड भूखा था। इस कारण वो उनके प्लेट को घूर रहा था। दोनों जब होटल से बाहर निकले तो उन्होंने गार्ड को एक अंडा खाते हुए देखा। पता चला कि गार्ड पूरे दिन में सिर्फ एक अंडा खाकर गुजारा करता था। इसके बाद दोनों ने गार्ड के लिए डिनर अरेंज करवाया। 

खाते हुए रो पड़ा गार्ड 
पहले तो गार्ड ने इतने बड़े होटल में खाने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब लड़कियों ने जिद्द की तो उसने बदले में पैसे देने की बात कही। लेकिन लड़कियों ने इससे मना कर दिया। आखिर में उसने दोनों को सैलरी आने के बाद डिनर पर मना लिया। लड़कियों का प्यार देख गार्ड की आंखें भर आई। लोगों ने इस पोस्ट पर कई कमेंट्स किये। सबने लड़कियों के इस काम की काफी सराहना की।