मेक्सिको से एक मामला सामने आया, जिसे जानकर लोग दो गुटों में बट गए हैं। इनमें से एक गुट जहां इस मामले का समर्थन कर रहा है, वहीं दूसरा इसके खिलाफ है। मामला 6 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को सजा देने से जुड़ा है। 

मेक्सिको: भारत में 2012 में हुए निर्मम दुष्कर्म मामले में अब इतने सालों बाद आरोपियों को फांसी की सजा होने वाली है। दुनिया में कई देश है, जहां रेप के मामलों को लेकर सख्त कानून हैं। लेकिन कई बार मामला इतना संगीन होता है कि लोग फैसला अपने हाथों में ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया मेक्सिको से , जहां एक 6 साला की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मार दिया गया। इसके बाद जब आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ा, तो भीड़ ने उसे सरेआम जिन्दा जला दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मारी गई बच्ची की पहचान 6 साल की जारिद के रूप में हुई। वो 9 जनवरी से लापता थी। उसके पेरेंट्स ने उसे बहुत ढूंढा। आखिर एक दिन बाद वो मिली, लेकिन मुर्दा।

अल्फ्रेडो रॉबलेरो नाम के शख्स ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

जब लोगों को आरोपी का पता चला, तो उन्होंने उसे बीच सड़क पोल से बांधकर खूब पीटा। इसके बाद उसके हाथ बांध दिए गए और बीच मैदान उसे लात-घूसों से मारा गया।

लोगों का गुस्सा इतना विकराल था कि उन्होंने उसे मौत की सजा देने का फैसला किया। उन्होंने पेट्रोल मंगवाया। इसके बाद आरोपी पर पेट्रोल छिड़का गया। इस दौरान शख्स रहम की भीख मांगता रहा। 

लेकिन लोगों ने उसे जिंदा जला दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेक्सिको में कानून हाथ में लेना अपराध है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।