चीन में रहने वाले एक शख्स की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, इस शख्स को फ्रेश होने के दौरान हार्ट अटैक  आ गया। 

चीन: कब्ज की समस्या काफी परेशान करती है। जिसे भी कब्ज होता है, उसकी जिंदगी में कई बीमारियां दस्तक दे देती है। भले ही मार्केट में कब्ज की सौ दवाइयां मौजूद हों, लेकिन इसका रामबाण इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। इसी बीच चीन में एक शख्स की मौत बाथरूम में हो गई। दरअसल, शख्स को तीन दिनों से प्रेशर नहीं आया था। जब उसने कमोड पर बैठकर जोर लगाया तो उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले से था दिल का मरीज 
चीनी मीडिया ऑरिएंटल डेली के मुताबिक, ये घटना 7 जनवरी की है। चीन के जहेजिआंग में रहने वाले 72 साल के जहु की मौत हार्ट अटैक से हो गई। जहु कई सालों से कब्ज से पीड़ित था। उसे इस कारण काफी परेशानी होती थी। घटना के तीन दिन पहले से वो फ्रेश नहीं हो पाया था। इस कारण जान उसने कमोड पर बैठकर जोर लगाया तो उसे हार्ट अटैक आ गया। बताया जा रहा है कि शख्स को पहले से ही दिल की बीमारी थी। 

डॉक्टर्स ने बताई वजह 
जहु तीन दिन से फ्रेश नहीं हुआ था। जब उसे रात में थोड़ी उम्मीद जगी, तो दौड़कर बाथरूम गया। लेकिन वहां कमोड पर बैठकर उसने काफी जोर लगाया। इस दौरान शख्स को हार्ट अटैक आ गया और वो वहीं गिर गया। जब उसे हॉस्पिटल ले जाय गया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने बताया कि शख्स ने काफी जोर से प्रेशर लगा दिया था। जिस कारण उसे अटैक आ गया।