लोगों को कई तरह के शौक होते हैं। कुछ लोग सर्जरी कर अपनी खूबसूरती बढ़ाते हैं तो कुछ बॉडी मॉडिफिकेशन के जरिये भीड़ में अलग दिखने की चाहत रखते हैं। लेकिन कुछ पर अलग ही सनक सवार रहती है। 

डेस्क: शौक बड़ी चीज होती है। लेकिन कुछ लोगों के शौक को पागलपन भी कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर राक्षस या ह्यूमन ड्रैगन के नाम से मशहूर टीमट लेजन मेडुसा का शौक उसे लोगों के बीच चर्चा का विषय बना देता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कभी नार्मल थे टीमट 
टीमट का जन्म आम लड़के की तरह हुआ था। लेकिन बचपन में सौतेले पिता द्वारा फिजिकल एब्यूज के बाद उनके पेरेंट्स ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। इसके बाद ही उन्होंने अपनी लाइफ बदलने का फैसला किया।

बैंक की नौकरी से ड्रैगन का सफर 
टीमट कभी बैंक में वाईस प्रेसिडेंट थे। इसके बाद जब उन्हें पता चला कि वो गे हैं तो उन्होंने सबसे पहले सेक्स चेंज करवाया। महिला बनने के बाद 1997 में उन्होंने सबसे पहली सर्जरी के जरिये सींग बनवाए थे। इसके बाद तो एक के बाद एक कई बॉडी मॉडिफिकेशन करवाए। 

कटवा लिए कान और जीभ 
टीमट ने अलग दिखने की चाह में अपने कान और जीभ कटवा लिए। उनकी बॉडी में कई टैटूज हैं। रियल लाइफ ड्रैगन के नाम से मशहूर टीमट को एड्स भी है। इस कारण उन्होंने मौत से पहले अपने लिए ऐसी लाइफ चुनी। ऐसे लुक को पाने के लिए टीमट ने करीब 53 लाख रुपए खर्च किये हैं।