चीन में एक चिड़ियाघर में रहने वाला 19 साल का बंदर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बंदर का चेहरा इंसान की तरह दिखता है जो काफी उदास नजर आ रहा है। 

चीन: दुनिया में इंसानों का पूर्वज बंदर को माना जाता है। लेकिन चीन के टियांजिन जू में रहने वाले एक बंदर को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 19 साल के इस बंदर को देखकर ऐसा लगता है कि वो काफी उदास है। .इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काफी गुस्सैल है बंदर 
जू वालों का कहना है कि ये बंदर काफी गुस्सैल है। इसका नाम मार्गरिटा आइलैंड कापूचिन है। लोगों का कहना है कि मार्गरिटा को काफी गुस्सा आता है। उसे मिट्टी और नारियल से खेलना बेहद पसंद है। जू वालों के मुताबिक, यहां आने वाले टूरिस्ट्स को देखकर ये बंदर काफी अग्रेसिव हो जाता है। 

मर गई है दो पार्टनर्स 
मार्गरिटा की दो पार्टनर साथ रहती थी। लेकिन दोनों की मौत हो गई। इसके बाद ये दूसरी प्रजाति के बंदरों के साथ खेलता रहता है। हालांकि, अब जू प्रबंधन उसकी प्रजाति की तीन बंदरिया लेकर आई है। लेकिन अभी वो काफी छोटी हैं। इसलिए फिलहाल वो अकेले ही है। 

चेहरा देखकर हैरान होते हैं लोग 
जू में आने वाले सही टूरिस्ट्स इसका चेहरा देख हैरान हो जाते हैं। इसका चेहरा काफी उदास लगता है। वहीं एक यूजर ने इसकी तस्वीर पर लिखा कि ये चिड़ियाघर का कीपर भी बन सकता है।