मलेशिया में रहने वाली एक महिला ने अपने साथ हुई एक डरावनी घटना फेसबुक पर लोगों से शेयर की। अब तक इस पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर किया है। 

मलेशिया: दुनिया में भूत के बारे में हजारों किस्से आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं, उनपर विश्वास हो न हो पर एक बार को रूह अंदर तक कांप जाती है। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है मलेशिया से, जहां एक महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक रात पहले खुद के और अपने बेटे के साथ घटी कहानी को साझा किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात में अचानक रोने लगा बच्चा
फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में महिला ने बताया कि ये घटना तब हुई, जब वो रात में अपने बच्चे के साथ सो रही थी। अचानक उसका बच्चा रोने लगा। बच्चे को उठाकर मां दूध पिलाने लगी, यह सोच कर कि वह अब चुप हो जाएगा। पर बच्चा चुप होने का नाम नहीं ले रहा था।

भजन चलाए तो चुप रहा बच्चा, बंद किए तो वापिस रोना चालू
काफी देर तक महिला बच्चे को चुप कराने की कोशिश करती रही, उसे गरम पानी पिलाया, फिर भी वह चुप नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने कुछ भजन चला दिए जिससे वह एकदम शांत हो गया, पर भजन के बंद होते ही बच्चा फिर रोने लगा।

महिला स्तब्ध, कौन वह था ?
हैरान परेशान महिला बच्चे के पालने की ओर गई। लेकिन इसके बाद जो उसने देखा तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। महिला ने देखा कि उसका बच्चा पालने में शांति से सो रहा था। स्तब्ध महिला कुछ देर वहीं बुत बनी खड़ी रही। वह भगवान को याद करने लगी थी। उसकी हिम्मत नहीं हो रही थी यह देखने की कि आखिर जिसे वह गोद में लिए थी, वह था कौन? पर जैसे-तैसे उसने जब पलट कर देखा तो धीरे धीरे उस बच्चे (भूत) का परछाईं गायब होती जा रही थी। थोड़ी देर बाद जब वह नॉर्मल हुई, तब उसने पालने से अपने बच्चे को उठा लिया। बच्चा एकदम ठीक था, उसे किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं पहुचाई गई थी।

कई लोगों ने शेयर की कहानी
महिला ने अपने सोशल मीडिया पर इस कहानी को साझा किया, जिसके बाद कई लोगों ने इसे शेयर किया और यह काफी चर्चित हो गई। कई लोगों ने महिला से खैरियत पूछी, वहीं कुछ ने इसे मानने से इनकार कर दिया।