मां को हमेशा बच्चों के साथ प्यार या सख्ती से बर्ताव करते देखा गया है। लेकिन आज के जमाने में कुछ ऐसी भी मां होती हैं, जो बच्चों के साथ मजाक कर उन्हें परेशान कर देती हैं।  

डेस्क: सोशल मीडिया पर एक महिला का अपने बच्चों के साथ किया प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला के साथ उसके दो बच्चे भी नजर आ रहे हैं, जिनके साथ मां ने प्रैंक किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


किचन में सब्जी काट रही थी महिला 
वायरल हुए वीडियो में महिला किचन में गाजर काटती नजर आती है। लेकिन अचानक वो चिल्लाने लगती है। उसके दोनों बेटे खून से सनी उसकी ऊंगली देख चिल्लाने लगते हैं। महिला की एक्टिंग इस वीडियो में जबरदस्त है।

मोबाइल देख बेटों ने समझा माजरा 
पहले महिला अपने बच्चों को तौलिया लाने को केहली है। बड़ा बेटा दौड़कर टॉवल लाता है। इसके बाद महिला उनसे अपना फोन लाने को कहती है। इसके बाद बेटे मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड होता देख सब समझ जाते हैं।

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो 
लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान फेलिसिटी केन के रूप में हुई है। 

नीचे देखें वीडियो: 

Scroll to load tweet…