दुनिया में एक से बढ़ कर एक ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाते हैं। ऐसी चीजें लोगों के लिए हमेशा एक रहस्य बन कर ही रह जाती हैं।

लिस्बन। दुनियाभर में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिनके रहस्य का पता आज तक कोई नहीं जान पाया। सैकड़ों वर्षों से ये चीजें लोगों के लिए रहस्य बनी हुई हैं। आज हम आपको पुर्तगाल के एक ऐसे ही रहस्यमय कुएं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे हर समय एक अजीब रोशनी निकलती रहती है। इसके रहस्य का पता वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए। बहुत कोशिश के बावजूद किसी को यह जानने में सफलता नहीं मिली कि आखिर यह रोशनी कहां से आती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे कहते हैं 'विशिंग वेल'
इस कुएं को लोग 'विशिंग वेल' भी कहते हैं। कहा जाता है कि यह कुआं लोगों की हर मनोकामना को पूरा करता है। लोग इस कुएं में सिक्के डालकर मन्नत मांगते हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा करने से उनकी मनोकामना जरूर पूरी हो जाती है।

धार्मिक दीक्षा के लिए बनाया गया था कुआं
किसी भी कुएं का निर्माण पानी के लिए किया जाता है, लेकिन इस अनोखे कुएं का निर्माण धार्मिक दीक्षा और संस्कारों के लिए किया गया था। हालांकि, इसका निर्माण कब किया गया, इसके बारे में ठीक-ठीक आज तक किसी को नहीं पता चल सका।

रहस्यमय रोशनी 
इस कुएं का सबसे बड़ा रहस्य ये है कि इसके अंदर एक रोशनी नजर आती है, जबकि कुएं में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। बड़े-बड़े वैज्ञानिक आज तक इस रहस्य को सुलझाने में नाकाम रहे हैं।

चार मंजिला इमारत के बराबर है गहरा
यह कुआं किसी चार मंजिला इमारत के बराबर गहरा है। कहा जाता है कि इस कुएं में जितना अंदर की और जाने की कोशिश की जाती है, कुआं उतना ही संकरा होता जाता है। यहां अब कोई धार्मिक संस्कार तो नहीं होता, न ही दीक्षा दी जाती है, लेकिन मन्नत मांगने के लिए लोग यहां आते हैं और कुएं में सिक्के डालते हैं।