चीन के वुहान से खतरनाक कोरोना वायरस की शुरुआत ने दुनिया को परेशान कर रखा है। चीन के अलावा कई देश इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच चीन में एक और वायरस ने दस्तक दे दी है। 

चीन: साल 2020 के शुरू हुए अभी एक महीना ही हुआ है कि चीन में दो खतरनाक वायरस तेजी से फ़ैल रहे हैं। इसमें कोरोना वायरस ने तो अब चीन के बाहर भी कदम रख दिया है। कोरोना वायरस के आतंक से दुनिया के कई देश चिंतित है। लेकिन अब चीन में एक और वायरस का आतंक देखने को मिल रहा है। ये है H5N1 बर्ड फ्लू। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीन ने जारी की सूचना 
चीन के मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल अफेयर ने एक स्टेटमेंट जारी कर नए वायरस की जानकारी दी। चीन ने बताया कि हुनान में चिकन फार्म में H5N1 बर्ड फ्लू के वायरस देखे गए हैं। इस वायरस की चपेट में आकर हजारों मुर्गियां मर चुकी हैं। सीएनए की खबर के मुताबिक, इस फार्म में 7 हजार 850 मुर्गियों में 4 हजार 500 मुर्गियों की मौत इस फ्लू के कारण हो गई है।

इंसानों में भी फ़ैल सकता है वायरस 
वर्ल्ड हेल्थ ओर्गनइजेशन के मुताबिक, H5N1 वायरस इंसानों में भी फ़ैल सकता है। हालांकि, इसके चान्सेस काफी कम होते हैं। गंदगी में अगर इंसान भी मुर्गियों एक साथ है, तब वो इसकी चपेट में आ सकता है।