पेंसिल्वेनिया  पाउडरमिल नेचुरल रिजर्व में 24 सितंबर को एक अद्भुत चिड़िया मिली। ये चिड़िया आधी मादा है और आधा नर। इसके बॉडी को देख साइंटिस्ट भी हैरान हैं। जहां इसके नर की तरह लंबे पंख हैं मादा की तरह इसके अंडाशय भी हैं। 

हटके डेस्क: दुनिया में कई बार कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब पेंसिल्वेनिया में एक ऐसी चिड़िया मिली है को आधी नर है और आधी मादा। यानी वो चाहे तो दूसरे नर के साथ प्रजनन कर अंडे दे सकती है या फिर दूसरी मादा के साथ प्रजनन कर उसे गर्भवती कर सकती है। बीते 64 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है। इस दुर्लभ चिड़िया के काफी चर्चे हो रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन है ये चिड़िया? 
रिसर्चर्स ने इस अनोखी चिड़िया का नाम ग्रुजबिक्स बताया है। इसकी बॉडी की बनावट मादा और नर, दोनों जैसी है। चिड़िया की इस प्रजाति में बार के पंख काले और बड़े होते हैं। वैसा ही कुछ इस पक्षी में पाया गया है। जबकि इस प्रजाति की मादा के पंख रंगीन होते हैं। मिली चिड़िया के पंख का दूसरा हिस्सा भूरा और पीला है। साथ ही इसके चेस्ट पर कोई निशान भी नहीं है। ये भी मादा होने की निशानी है। वैज्ञानिक भाषा में इस तरह की चिड़िया को गाएंड्रोमॉरफिज्म कहते हैं। 

कैसे पैदा होते हैं गाएंड्रोमॉरफिज्म?
साइंटिस्ट्स के मुताबिक, ऐसी चिड़िया तब पैदा होती है जब एक मादा के अंडे में नर का वैसा स्पर्म मिलता है जिसमें दो न्यूक्लियस होते हैं। ऐसे में भ्रूम के अंदर नर और मादा दोनों के क्रोमोजोम आ जाते हैं। इसकी संभावना कम ही होती है। इस चिड़िया के मिलने से 64 साल पहले एक और ऐसी ही चिड़िया मिली थी। इस साल जब पाउडरमिल एविएशन रिसर्च सेंटर में टीम चिड़ियों की जनसंख्या की गणना कर रही थी तब उन्हें ये चिड़िया मिली।

अंडे दे भी सकती है, गर्भवती कर भी सकती है 
चिड़िया की ये प्रजाति काफी ख़ास है। इसमें अंडाशय है। ऐसे में वो अंडे दे पाती है। साथ ही इसके अंदर नर के भी गुण हैं। ऐसे में ये प्रजनन करवा भी सकती है। हालांकि रिसर्चर्स का कहना है कि आगे ये मादा की भूमिका में रहेगी या नर के ये इसकी आवाज पर निर्भर करेगा। अगर ये गुनगुनाएगी तभी मादा इसकी तरफ आकर्षित होगी। वरना ये दूसरे नर की तरफ खुद आकर्षित हो जाएगी।