सोशल मीडिया पर समझदार तोते एरिक की काफी चर्चा हो रही है। आखिर हो भी क्यों ना? उसने घर में आग लगने पर वो काम किया, जिसके बाद उसके मालिक की जान बच गई। लोग इस समझदार तोते की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

हटके डेस्क: पालतू जानवर अपने मालिक को लेकर काफी वफादार होते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, वो अपने मालिक का नुकसान नहीं होने देते। आपने आजतक कुत्तों की वफादारी के कई किस्से सुने होंगे लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक तोते ने अपने मालिक को जिंदा जलने से बचा लिया। जी हां, अगर तोता नहीं होता तो आज ये शख्स जलकर राख हो गया होता। आइये आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला 4 नवंबर का है जब क्वींसलैंड के ब्रिस्बेन में कंगारू पॉइंट के पास बने एक घर में रात के 2 बजे आग लग गई। घटना के वक्त घर का मालिक एंटोन न्गुयेन सोया हुआ था। उसे खबर भी नहीं थी कि उसके घर में आग लग गई है। लेकिन उसके पालतू तोते ने चिंगारी देख ली। इसके बाद उसने अपने मालिक की जान बचाने के लिए वो काम किया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। एरिक नाम के इस तोते ने चिंगारी देख फायर अलार्म की आवाज निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद शख्स की नींद खुली और वो तोते सहित जलते घर से बाहर भाग निकला। 

पहले लगाई जोरदार आवाज 
घर में लगी आग को देखकर पहले तोते ने मालिक का नाम पुकारा था। लेकिन एंटोन काफी गहरी नींद सोया था। उसे अपना नाम सुनाई नहीं दिया। इसके बाद तोते ने दिमाग लगाया। उसने तुरंत फायर अलार्म की आवाज निकालनी शुरू कर दी। जैसे ही एंटोन के कान में फायर अलार्म की आवाज पड़ी वो चौंकते हुए उठा। उसने तुरंत धुंए को महसूस किया। इसके बाद उसने तोते को पकड़ा और घर से बाहर निकल आया।

नहीं हुआ शख्स को नुकसान 
इस हादसे में एंटोन का पूरा घर जलकर राख हो गया। लेकिन शख्स को कोई नुकसान नहीं हुआ। उसे अस्पताल भी नहीं ले जाना पड़ा। मौके पर ही मेडिकल टीम ने उसका ऑब्जर्वबेशन किया और उसे फिट घोषित कर दिया। साथ ही फायर ब्रिगेड ने रात के साढ़े तीन बजे तक घर की आग भी बुझा दी। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन तोते ने जिस समझदारी से मालिक की जान बचाई उसकी काफी चर्चा हो रही है।