सऊदी अरब में खाना खाने का पारंपरिक तरीका आज ही माना जाता है। इसमें बड़ी सी थाली में खाना परोसा जाता है, जिसे एक साथ परिवार के लोग खाते हैं। लेकिन इसमें खाने की काफी बर्बादी होती है। अब इस समस्या का बेहतरीन उपाय निकाला गया है। 

सऊदी अरब: दुनिया में कई देशों में खाने के अलग-अलग तरीके होते हैं। कहीं केले के पत्ते पर लोग खाना खाते हैं तो कहीं मिट्टी के बर्तनों में। लेकिन बात अगर सऊदी अरब की करें, तो वहां लोग बड़े से बर्तन में खाना निकालकर एक साथ खाते हैं। लेकिन इस तरीके के कारण काफी खाना बर्बाद होता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जूठा होने के बाद फेंक देते हैं खाना 
लोग अपने घरों में एक सतह ही खाते हैं। इसमें एक बड़ी सी थाली में खाना निकालकर सभी साथ खाते हैं। लेकिन इसमें ज्यादातर लोग थाली के बीच के हिस्से तक भी नहीं पहुंच पाते। ऐसे में बाकी का बचा खाना फेंक दिया जाता है। इससे काफी ज्यादा खाना बर्बाद होता है।

खाना बर्बाद करने में नंबर 1 
सऊदी अरब पूरी दुनिया में खाना बर्बाद करने में पहला स्थान रखता है। जहां पूरी दुनिया में हर साल एक सौ पंद्रह किलो खाना वेस्ट होता है, वहीं सऊदी में ये ढाई सौ किलो है। ये आंकड़ा मिनिस्ट्री ऑफ इन्वॉयरन्मेंट, वॉटर एंड एग्रीकल्चर की तरफ से जारी किया गया।

शख्स ने निकाला अनोखा उपाय 
सऊदी में खाने की बर्बादी को देखते हुए मशाल अलखराशि ने बेहद दिलचस्प उपाय निकाला है। उन्होंने एक ऐसी प्लेट बनाई है, जो दिखने में काफी बड़ी है लेकिन इसमें खाना कम मात्रा में भरता है। इससे देखने में ऐसा लगता है जैसे काफी ज्यादा खाना सर्व किया गया है लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है। इससे खाने की बर्बाद काफी हद तक कम हो जाती है। इस प्लेट के इस्तेमाल से सऊदी में अभी तक तीन हजार टन तक चावल की बर्बादी बचाई गई है। लोग मशाल के इस आईडिया की काफी तारीफ कर रहे हैं।