आज के समय में कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इससे बचने के लिए एक्सपर्ट्स ने एक तरीका बताया है। वो है टॉयलेट सीट पर बैठने का सही तरीका। 

हटके डेस्क: अगर हम आपसे कहें कि टॉयलेट सीट पर बैठने का भी एक खास तरीका होता है तो? आपको लगेगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। टॉयलेट सीट पर बैठने का सही तरीका जानना काफी जरुरी है। अगर आप गलत ढंग से टॉयलेट सीट पर बैठते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनके कारण तो कई बार जान पर बन आती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काफी जरुरी है जानकारी
एक व्यक्ति अपनी पूरी जिंदगी में छह महीने से ज्यादा का समय टॉयलेट में बिताता है और इस दौरान इंसान अपनी बॉडी वेट से दुगना वेस्ट बाहर निकालता है। अब तो आप समझ गए होंगे कि ये हमारी जिंदगी का कितना जरुरी हिस्सा है। अगर इसे गलत ढंग से किया जाए, तो खतरनाक अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं।

इंडियन स्टाइल है बेस्ट 
एक्सपर्ट्स ने पाया कि इंडियन को पेट की समस्या वेस्टर्न लोगों के मुकाबले काफी कम होती है। इसके पीछे मात्र टॉयलेट सीट पर बैठने का तरीका है। दरअसल, इंडिया में लोग उकडूं होकर मल त्यागते हैं। इससे पेट पर बिल्कुल सही तरीके से प्रेशर पड़ता है और इंसान मात्र 51 सेकंड में निवृत हो जाता है। इसके मुकाबले बात अगर वेस्टर्न टॉयलेट की करें, तो उसमें लोगों को समय भी ज्यादा लगता है और गलत ढंग से बैठने के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

हो जाती है मौत 
वेस्टर्न टॉयलेट यूज करते हुए लोग सीधे बैठते हैं। इससे उनके पेट पर ठीक तरह से प्रेशर नहीं पड़ता। इस कारण उन्हें समय भी ज्यादा लगता है और जबरदस्ती प्रेशर बनाने के कारण कई बार पेट के नस सूज जाते हैं। इस दौरान कई लोग गुस्से से दांत भींचते हैं और दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। मशहूर अमेरिकी कलाकार एल्विस प्रेस्ली को टॉयलेट में प्रेशर के कारण दिल का दौरा आ गया था जिससे उनकी मौत हो गई थी।