मेक्सिको के पैसिफिक ओसियन एरिया के पास एक ऐसा गांव है, जहां रहने वाले इंसान से लेकर जानवर तक, सभी अंधे हैं। 

मेक्सिको: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपने रहस्य के कारण लोगों को अपनी तरफ खींचती है। लेकिन कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां का रहस्य ही उसे लोगों से दूर रखता है। इसी में शामिल है, मेक्सिको का टिल्टेपैक गांव। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां रहते हैं सिर्फ अंधे 
इस गांव में रहने वालों को रैड इंडियन के नाम से जानते हैं। यहां करीब 60 झोपड़ियों में 300 लोग रहते हैं। सबसे हैरत की बात ये है कि इस गांव में रहने वाले सभी लोग अंधे हैं। ना सिर्फ इंसान, बल्कि यहां रहने वाले पालतू जानवर जैसे कुत्ते और बिल्ली भी अंधे हो जाते हैं।

इलाज की कोशिश बेकार 
ये गांव घने जंगलों के बीच बसा है। जब सरकार को यहां रहने वालों के बारे में पता चला तो उन्होंने इनका इलाज करवाने की कोशिश की। लेकिन किसी को समझ ही नहीं आया कि उनकी इस बीमारी का कारण क्या है? हालांकि, कहा जाता है कि इस गांव में जहरीली मक्खी की प्रजाति रहती है। उसी के काटने के कारण सभी अंधे हो जाते हैं। साथ ही सरकार ने जब उन्हें दूसरी जगह बसाने की पेशकश की, तो उन्होंने इससे भी इंकार कर दिया।


पत्थर पर सोते हैं लोग 
इस गांव के लोग गुफाओं में रहते हैं। साथ ही पत्थर पर सोते हैं। इनके घरों में रोशनी का कोई जरिया भी नहीं रहता। ऐसा नहीं है कि यहां अंधे ही पैदा होते हैं। जन्म के कुछ दिनों तक बच्चों की आंख की रोशनी ठीक रहती है। लेकिन कुछ दिनों के बाद वो अंधे हो जाते हैं।


ना बिजली ना दीया 
इस गांव में बिजली नहीं है। ना ही रात को लोग आग जलाते हैं। चूंकि सभी अंधे हैं, इस कारण रोशनी का कोई जरिया यहां जरुरी है ही नहीं। यहां रहने वाले लोग सभ्यता और विकास से भी काफी दूर हैं।