Sourtoe Cocktail Canada: कनाडा में शराब के गिलास में क्यों डाला जाता है इंसान का असली अंगूठा? जानिए Sourtoe Cocktail की हैरान करने वाली कहानी, अनोखा नियम और इसकी शुरुआत का दिलचस्प इतिहास।
Sourtoe Cocktail History: दुनिया में खाने-पीने की कई ऐसी परंपराएं हैं, जिनके बारे में सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। कनाडा के युकोन इलाके में मिलने वाला साॅरटो कॉकटेल (Sourtoe Cocktail) भी कुछ ऐसा ही है। यहां शराब के गिलास में इंसान का सूखा हुआ असली अंगूठा डालकर परोसा जाता है। इस ड्रिंक को पीने के लिए सिर्फ हिम्मत नहीं, एक खास नियम का पालन करना भी जरूरी है। इतना ही नहीं जो लोग 'साॅरटो कॉकटेल' पीते हैं, उन्हें इसे खत्म करने के बाद एक सर्टिफिकेट भी मिलता है। जानिए पूरी कहानी।
कहां मिलता है Sourtoe Cocktail?
कनाडा के युकोन क्षेत्र के डॉसन सिटी स्थित Sourdough Saloon में मिलने वाला Sourtoe Cocktail दुनिया की सबसे अजीब ड्रिंक्स में गिना जाता है। इसकी खासियत शराब का स्वाद नहीं, बल्कि इसे परोसने का अनोखा तरीका है। गिलास में शराब के साथ इंसान का संरक्षित पैर का अंगूठा डाला जाता है। यहां आने वाले लोग इस ड्रिंक को आजमाकर Sourtoe Cocktail Club का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक खास रस्म पूरी करनी पड़ती है।
ये भी पढ़ें- Queen Suthida कौन हैं? थाईलैंड की रानी ने अकेले उड़ाया फाइटर जेट, जानिए एयर होस्टेस से क्वीन बनने तक
Sourtoe Cocktail पीने से पहले लेनी पड़ती है खास शपथ
इस अनोखे कॉकटेल को पीने की परंपरा के तहत सबसे पहले Sourdough Saloon पहुंचना होता है। इसके बाद Sourtoe Oath यानी खास शपथ ली जाती है। फिर शराब के गिलास में संरक्षित अंगूठा डालकर ड्रिंक परोसी जाती है। इस क्लब का सबसे चर्चित नियम है कि शराब पीते समय पीने वाले के होंठों का अंगूठे को छूना जरूरी है। यानी आप ड्रिंक जल्दी खत्म करें या धीरे-धीरे, इस शर्त से बच नहीं सकते।
कैसे शुरू हुई अंगूठे वाली ड्रिंक की परंपरा?
Sourtoe Cocktail की कहानी 1920 के दशक से जुड़ी बताई जाती है। प्रचलित किस्से के मुताबिक, लुई लिंकन और उनके भाई ओटो शराब की तस्करी के दौरान बर्फीले तूफान में फंस गए थे। ठंड के कारण लुई के पैर का अंगूठा बुरी तरह जम गया और उसे काटना पड़ा। बाद में भाइयों ने उस अंगूठे को शराब से भरे जार में सुरक्षित रख दिया। कई साल बाद कैप्टन डिक स्टीवेन्सन को एक पुराने केबिन की सफाई के दौरान यह अंगूठा मिला। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ Sourtoe Cocktail Club की शुरुआत की। समय के साथ यह परंपरा डॉसन सिटी की पहचान बन गई।
ये भी पढ़ें- ठंड में स्कूटर से आती थी कर्मचारी, बॉस ने देखा तो गिफ्ट कर दी 43 लाख की BMW, फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला
कहां से आते हैं ये असली अंगूठे?
क्लब को अलग-अलग लोगों से दान में कई अंगूठे मिले हैं। इनमें पूर्व रॉयल मरीन निक ग्रिफिथ्स का नाम भी शामिल है, जिन्होंने एक अत्यधिक ठंड वाली मैराथन के दौरान फ्रॉस्टबाइट के कारण अपना अंगूठा गंवा दिया था। कैप्टन डिक स्टीवेन्सन का 2019 में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, लेकिन उनकी शुरू की गई यह परंपरा आज भी चर्चा में रहती है। Sourtoe Cocktail की खास बात यही है कि यहां लोग सिर्फ एक ड्रिंक पीने नहीं, बल्कि एक ऐसी परंपरा का हिस्सा बनने पहुंचते हैं, जो दुनिया में कहीं और आसानी से देखने को नहीं मिलती।
