आम तौर  पर थाने का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि यह एक भयानक जगह होती है। शायद ही कोई थाना जाना चाहता हो। लेकिन एक शख्स ने चेन्नई स्थित एक पुलिस स्टेशन को बहुत ही अच्छी जगह बताते हुए उसे गूगल पर रिव्यू में 4 स्टार दिया है।  

हटके डेस्क। जेल को शायह ही कोई बेहतर जगह बताए। जेल का नाम सुनते ही लगता है कि यहां एक एक छोटी अंधेरी सेल में रहना पड़ता है, जहां घूमने-फिरने की कोई आजादी नहीं होती। वहीं, कुछ जेल इसके अपवाद के रूप में भी हैं। दुनिया में मेक्सिको की जेलों को स्वर्ग की तरह बताया जाता है। दिल्ली के तिहाड़ जेल में भी कैदी मौज-मस्ती भरा समय बिताते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग पुलिस स्टेशन जाने के नाम पर भी कांप उठते हैं। जिन लोगों को पुलिस स्टेशन में रात बितानी पड़ती है, उन्हें एक अंधेरी छोटी-सी कोठरी में रखा जाता है। लेकिन तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तिरुमुल्लियावोयल टी 10 पुलिस स्टेशन का एक शख्स ने गूगल पर बहुत बढ़िया रिव्यू किया है और उसे 4 स्टार दिए हैं। रवि मानथा नाम के इस शख्स ने गूगल मैप्स पर इसका रिव्यू ठीक उसी तरह किया है जैसे किसी होटल का रिव्यू किया जाता है। उसका यह भी कहना है कि जिंदगी में यहां एक बार जरूर आएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गाइड है रवि
रवि चेन्नई में गाइड का काम करता है। उसे चेन्नई में आधी रात को बिना सही कागजात के बाइक चलाते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद उसे पुलिस स्टेशन लाया गया और वहां रखा गया। लेकिन रवि ने रिव्यू में पुलिस स्टेशन के बारे में लिखा कि यह जगह बेहद साफ-सुथरी है और मेन रोड पर स्थित है। यहां उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। अधिकारियों ने उसे परेशान नहीं किया और उसके साथ अच्छा व्यवहार किया गया। उसने इस रिव्यू को ट्वीट भी किया। इसके बाद कुछ और लोगों ने भी इस पुलिस स्टेशन का रिव्यू किया। 

श्रीलंका में है इस तरह के रिव्यू का ट्रेंड
बता दें कि पुलिस स्टेशन का इस तरह से रिव्यू करने का ट्रेंड श्रीलंका में काफी है। कुछ समय पहले कोलंबो में विजेसेकारा पाथुर्जन नाम के एक शख्स ने कोल्लुपितिया पुलिस स्टेशन का ऐसा ही एक रिव्यू किया था। उसमें उसने लिखा था कि पुलिस स्टेशन में उसके साथ कैसा व्यवहार किया गया। उसने यह भी लिखा था कि पुलिस स्टेशन में उसका अनुभव बहुत ही बढ़िया रहा। शायद इसी से प्रभावित होकर रवि ने भी पुलिस स्टेशन का रिव्यू गूगल पर किया। यह वायरल हो गया है।