हाल ही में अमेरिका में एक ऐसा रोबोट बनाया गया है जो एक सेकंड में कई फैसले ले सकता है और 14 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से दौड़ सकता है। हैरत की बात तो यह है कि यह फुटबॉल भी खेल सकता है।  

हटके डेस्क। अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक ऐसा रोबोट बनाया गया है, जो एक सेकंड में कई फैसले ले सकता है और 14 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से दौड़ सकता है। हैरत की बात तो यह है कि यह फुटबॉल भी खेल सकता है। इसमें चार पैर लगाए गए हैं। इसकी बनावट और स्पीड को देखते हुए इसे चीता नाम दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक सेकंड में ले सकता है 30 फैसले
यह रोबोट एक सेकंड में 30 फैसले ले सकता है। 4 पैरों से भागते हुए अगर इसका संतुलन बिगड़ जाए तो तो यह खुद से अपने आप को एडजस्ट कर लेता है। यह चीते की तरह जहां तेजी से भाग सकता है, वहीं दबे पांव भी चल सकता है। मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट की रोबोटिक्स लेबोरेटरी ने इस तरह के 4 रोबोट बनाए हैं। यह आकार में छोटा है, इसलिए इसे मिनी रोबोट कहा जाता है।

कर सकता है कई तरह के काम
यह रोबोट कई तरह के कामों को अंजाम दे सकता है। इसे रिमोट से कंट्रोल किया जाता है, लेकिन यह वॉइस कमांड से भी चलता है। अभी इसे लेकर कई तरह के एक्सपेरिमेंट चल ही रहे हैं। यह फुटबॉल भी खेल सकता है। इस रोबोट की खासियत है कि यह जंप भी कर सकता है। यह हवा में 360 डिग्री पर घूम भी सकता है। 

दो ग्रैजुएट स्टूडेंट्स ने बनाया
इस रोबोट को मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्वोलॉजी के दो ग्रैजुएट स्टूडेंट्स ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर लेंगबेई किम के निर्देशन में बनाया। प्रोफेसर किम का कहना था कि यूट्यूब पर अफ्रीकी चीतों को तेज रफ्तार से से दौड़ते देखना उन्हें काफी पसंद है। उन्हें इसी से इस तरह के रोबोट बनाने की प्रेरणा मिली। इसके बाद उन्होंने अपने दो स्टूडेंट्स से इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की। उन्होंने इसे एक चैलेंज की तरह लिया और कुछ ही दिनों में यह रोबोट बन कर तैयार हो गया। उनका कहना था कि इसमें अभी और भी कई फीचर जोड़े जाएंगे।