अमेरिका के फ्लोरिडा में दुर्लभ प्रजाति का एक रेनबो स्नेक मिला है। इसे 50 साल बाद देखा गया। यह काफी खूबसूरत लगता है।

हटके डेस्क। अमेरिका के फ्लोरिडा में दुर्लभ प्रजाति का एक रेनबो स्नेक मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है और इस इलाके में 50 साल के बाद देखा गया है। ट्रेसे कॉथेन नाम के एक शख्स ने 4 फीट लंबे इस सांप को ओकाला नेशनल फॉरेस्ट में तब देखा, जब वे बाइक से वहां से गुजर रहे थे। यह जगह ओरलांडों से 47 मील नॉर्थ में स्थित है। इसके बारे में वाइल्डलाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट ने फेसबुक पर लिखा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेहद खूबसूरत है यह सांप
यह सांप देखने में बहुत ही खूबसूरत है। फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नैचुरल हिस्ट्री ने कहा है कि सबसे पहले इस प्रजाति का सांप सबसे पहले साल 1969 में मैरियन काउंटी में देखा गया था। उसके बाद अब इसे देखा गया है। फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नैचुरल हिस्ट्री ने इस बात को कन्फर्म किया है कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है, जिसका संरक्षण किया जाना जरूरी है। 

जहरीला नहीं है यह सांप
खास बात है कि यह सांप जहरीला नहीं है और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। रेनबो स्नेक ज्यादातर नदियों और समुद्रों के आसपास रहना पसंद करते हैं। अपना ज्यादातर समय ये नदियों के आसापास फैले जंगलों में छुप कर बिताते हैं। यह सांप आबादी के बीच कम ही आता है। इसे जल्दी देख पाना मुश्किल है, क्योंकि छुप कर रहना इसकी आदत में शुमार है। इस बात को सांपों, छिपकलियों और दूसरे रेप्टाइल्स का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक भी मानते हैं। 

क्या कहते हैं जीव वैज्ञानिक
जीव वैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादातर पानी में रहने वाला यह सांप जंगल में इसलिए आ गया, क्योंकि रॉडमैन रिजर्वायर के वॉटर लेवल में हाल ही में परिवर्तन हुआ है। जीव वैज्ञानिकों का कहना है कि एक वयस्क रेनबो स्नेक कम से कम 3 फीट, 6 इंच लंबा होता है। फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नैचुरल हिस्ट्री के मुताबिक, अभी तक सबसे लंबा रेनबो स्नेक 5 फीट, 6 इंच तक का पाया गया है।