कैलिफोर्निया के फोंटाना में रहने वाली एक महिला ने उबर कैब के ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, ड्राइवर उसके नशे में होने का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप कर रहा था। 

कैलिफोर्निया: चाहे दुनिया का कोई भी कोना हो, महिलाओं के साथ शोषण की खबरें हर तरफ से आती हैं। हाल ही में कैलिफोर्निया में रहने वाली एक महिला ने उबर ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया। उसने एक पार्टी से वापस आते हुए कैब बुक की। इस दौरान ड्राइवर ने उसका रेप किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी से लौटते हुए बुक की कैब 
जानकारी के मुताबिक़ ये घटना शनिवार की है। जहां महिला देर रात अपने दोस्त के घर पार्टी कर घर लौट रही थी। इस दौरान उसने कैब बुक की। उबर कैब का ड्राइवर उसे घर छोड़ने जा रहा तह। लेकिन ज्यादा नशे में होने के कारन महिला कैब में ही सो गई। महिला का आरोप है कि नशे के हाल में ही कैब ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया।

ये भी पढ़ें - 75 साल से जमीन में दफन थे ढाई सौ किलो के बम, देखते ही शहर छोड़ भाग गए लोग

ड्राइवर ने किया बचाव 
आरोपी कैब ड्राइवर की पहचान अलोंसो कैले के रूप में हुई। उसने महिला से संबंध की बात स्वीकार कर ली। लेकिन उसने अपने बचाव में कहा कि महिला से उसने उसकी सहमति से संबंध बनाए थे। उसे डर था कि महिला उसपर रेप का आरोप लगाएगी। पुलिस ने आरोपी से पूछा कि क्या उसे पता था कि लड़की नशे में है। हां कहने पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। फिलहाल पोलइ मामले की जांच में जुटी है।