इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट की बाथरूम में बंद लड़का-लड़की को बाहर निकलते देखा जा सकता है। अभी तक इस वीडियो को 18 लाख बार देखा जा चुका है। 

नई दिल्ली: छिपकर रोमांस करने का अपना ही मजा है। लेकिन इन दिनों जिस कपल के रोमांस का वीडियो वायरल हो रहा है, उन्होंने कोशिश तो बहुत की मामले को छिपाने की, लेकिन उनकी पोल खुल गई। इस कपल ने रोमांस के लिए फ्लाइट की बाथरूम को चुना लेकिन लोगों ने उनके प्राइवेट मोमेंट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में एक फ्लाइट की बाथरूम के बाहर कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ये सभी काफी देर से बाथरूम के लॉक होने की वजह से परेशान थे। थोड़ी देर के बाद बाथरूम का दरवाजा खुला। अंदर से एक ही तरह के कपड़े पहने कपल बाहर निकले, जिसके बाद आसपास के लोग मुस्कुराने लगे। 

वायरल हो रहे वीडियो को मशहूर वॉलीबाल प्लेयर स्टेफोर्ड स्लिक ने इंस्टाग्राम पर बारस्टूल स्पोर्ट्स प्रोफाइल पर शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक 18 लाख लोगों ने देखा है। हालांकि, प्लेयर ने ये नहीं बताया कि ये वीडियो किस फ्लाइट में रिकॉर्ड किया गया। 

नीचे देखें वीडियो: 

View post on Instagram