ब्रिटेन में एक ऐसा गांव है, जहां के लोगों ने बीते 85 सालों से कपड़े नहीं पहने हैं। ऐसा नहीं है कि इनके पास कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं है, ये लोग शौक से न्यूड रहते हैं। 

ब्रिटेन: आज के जमाने में लोग लेटेस्ट ट्रेंड फॉलो करते हैं। फैशन में चल रहे कपड़े खरीदते हैं। एक्टर्स-मॉडल्स का स्टाइल कॉपी करते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां लोग कपड़े ही नहीं पहनते। ये लोग न्यूड रहना पसंद करते हैं। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि अगर आप यहां छुट्टी मनाने पहुंचते हैं, तो आपको भी न्यूड रहना पड़ेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा है ये गांव 
ब्रिटेन के स्पीलप्लाट्ज नाम के गांव में पिछले 85 साल से लोग बिना कपड़ों के रह रहे हैं। चाहे आप बाहर निकलें या किसी के घर मिलने जाएं, लोग न्यूड ही रहते हैं। इस अजीबोगरीब गांव की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस खासियत के कारण ही ये गांव चर्चा में आया।

टूरिस्ट प्लेस है ये गांव 
ऐसा नहीं है कि यहां रहने वाले लोग पिछड़े हैं। सभी पढ़े-लिखे और अमीर हैं। साथ ही ये जगह टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है। यहां पब, होटल, स्विमिंग पूल भी है। लेकिन जब भी कोई टूरिस्ट यहां रहने आता है, उसे सबसे पहले अपने कपड़े उतारने पड़ते हैं। 

बीच सड़क पर न्यूड घूमते हैं लोग 
इस गांव में बिना कपड़ों के घूमना आम बात है। लोग अपना डेली का काम बिना कपड़ों के ही करते हैं। यहां सब लोग न्यूड रहते हैं, इस कारण किसी को अजीब नहीं लगता। पहले ये गांव लोगों की नजर से दूर था। लेकिन एक टूरिस्ट ने जबी यहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, तब जाकर इस गांव की खबर दुनिया में फैली।