फ्री का ऑफर मिलने के बाद लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। यह ट्रेंड सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों में है। कई बार कंपनियां ऐसे अजीबोगरीब ऑफर निकालती हैं, जिनके बारे में सुन कर आप हैरत में पड़े बिना नहीं रह सकते।

हटके डेस्क। फ्री का ऑफर मिलने के बाद लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। यह ट्रेंड सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों में है। कई बार कंपनियां ऐसे अजीबोगरीब ऑफर निकालती हैं, जिनके बारे में सुन कर आप हैरत में पड़े बिना नहीं रह सकते। हाल ही में रूस में एक कंपनी ने उन पुरुषों को मुफ्त में सीएनजी गैस देने का ऑफर दिया जो गैस स्टेशन पर बिकिनी पहन कर आएं। कंपनी के मैनेजर्स को यह अजीबोगरीब आइडिया कहां से मिला, इसके बारे में तो कुछ पता नहीं, पर कंपनी के प्रचार का यह तरीका कामयाब हो गया। वैसे, पहले कंपनी के मैनेजर्स का मानना था कि शायद ही मुफ्त सीएनजी लेने के लिए लोग पब्लिकली बिकिनी पहन कर आने को तैयार होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समारा के ओल्वी गैस स्टेशन ने निकाला था ऑफर
रूस के समारा स्थित ओल्वी गैस स्टेशन ने कंपनी का बिजनेस बढ़ाने के लिए यह ऑफर निकाला था। यह ऑफर कुछ ही दिनों के लिए था और दिन में महज तीन घंटे का समय बिकिनी पहन कर आने वाले पुरुष कस्टमर्स को मुफ्त गैस देने के लिए निर्धारित किया गया था।

लगने लगी भीड़
पहले कंपनी को इस ऐड कैम्पेन की सक्सेस में संदेह था, लेकिन यह देख कर कंपनी का मैनेजमेंट हैरान रह गया कि मुफ्त सीएनजी पाने के लिए बड़ी संख्या में पुरुष बिकिनी पहन कर आने लगे। बिकिनी पहन कर आने वाले इन पुरुषों की कारों में मुफ्त सीएनजी गैस भरी गई। लेकिन इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कई पुरुष तो बिकिनी के साथ हाई हील भी पहने थे। 

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
लोगों ने इनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी और सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। लोगों का कहना था कि मुफ्त का माल पाने के लिए लोग किसी हद तक जा सकते हैं। बता दें कि इसी साल यूक्रेन में भी एक गैस स्टेशन ने कस्टमर्स को इसी तरह का ऑफर दिया था और वहां भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।