दुनिया के कई देशों में महिलाओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है। वहीं कई इस्लामिक देशों में अगर हिजाब ना पहना जाए तो सजा दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आखिर महिलाएं हिजाब क्यों पहनती हैं?  

हटके डेस्क: हर धर्म के अपने कुछ रीति-रिवाज होते हैं। भारत में कई धर्म के लोग साथ रहते हैं। जहां हिंदुओं को सिर पर आंचल लेते देखा गया है, वहीं मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं। हर धर्म में इनके पीछे कुछ कारणों का जिक्र है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर मुस्लिम महिलाएं बुर्का क्यों पहनती हैं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सशक्तिकरण की पहचान 
सोशल मीडिया पर कई मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब या बुर्के का समर्थन किया है। उनके मुताबिक, इसे पहनकर वो खुद को सुन्दर, कॉन्फिडेन्ट और स्ट्रांग समझती हैं। कई महिलाएं जब भी बुर्के पर बैन की बात उठती है, तो इसके समर्थन में सामने आ जाती हैं। उनके मुताबिक ये उनपर कोई बंदिश नहीं लगाती। बल्कि उनको खुदा का दिया अनमोल तोहफा है।

कुरान में लिखी है वजह
अब हम आपको बताते हैं बुर्का पहनने की असली वजह। इसका उल्लेख कुरान में किया गया है। दरअसल, इस किताब में महिला और पुरुष को कैसे कपड़े पहनने चाहिए, इसका जिक्र किया गया है। महिलाओं के लिए लिखा गया है कि उन्हें ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिसके बाद उनकी आंखें, चेहरा, हाथ और पैर पराए मर्द को नहीं दिखाई दे। इस कारण मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं।