अमेरिका के नेब्रास्क में रहने वाली महिला का दिल प्यार में टूट गया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी की सारी यादों को मिटाने का फैसला किया। लेकिन ये फैसला उसकी जान पर ही भारी पड़ गया। 

अमेरिका: इन दिनों प्यार में धोखा आम बात हो चुकी है। लोग रिलेशनशिप में आ तो जाते हैं लेकिन उसके बाद धोखा देने में भी पीछे नहीं हटते। दिल टूटने पर लोगों की लाइफ पर काफी बुरा प्रभाव भी पड़ता है। ये धोखा देने वाले नहीं समझते। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका के नेब्रास्क में रहने वाली 19 साल की आरियना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसके प्रेमी ने उसे धोखा देकर किसी और को डेट करना शुरू कर दिया। इससे महिला का दिल बुरी तरह टूट गया। कई दिनों तक रोने के बाद उसने अपने एक्स की सारी यादों को मिटाने का फैसला किया। उसने अपने एक्स के लिखे लव लेटर्स जलाने शुरू किये। लेकिन इन्हें जलाना उसके लिए मुसीबत बन गया।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, महिला इन लेटर्स को ब्यूटेन टॉर्च से जला रही थी। लेकिन कागज में आग ठीक से पकड़ नहीं रही थी। इसके बाद उसने उन्हें फर्श पर फेंक दिया और खुद रोते हुए कमरे में चली गई। लेकिन इसके कुछ देर के बाद कागज में मौजूद चिंगारी ने आग पकड़ ली और कमरे में बिछी कारपेट को चपेट में ले लिया। इसके बाद पूरे कमरे में आग लग गई।

थोड़ी देर बाद नींद खुलने के बाद महिला ने देखा कि पूरे कमरे में आग लग गई है। उसने तुरंत फायर ब्रिगेड में कॉल लगाया। इस हादसे में तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया। वहीं महिला पर लापरवाही एक कारण केस दर्ज किया गया।