पुणे एयरपोर्ट पर लोग तब हैरान रह गए जब एक महिला सिक्योरिटी चेकिंग से गुजर रही थी। अचानक ऑफिसर्स ने देखा कि महिला की बॉडी में कुछ तो गड़बड़ है। जांच के बाद सब हैरान रह गए।  

पुणे: आपने तस्करी की कई खबरें पढ़ी होगी। ऐसी चीजें जिसे एक जगह से दूसरे तक नहीं ले जा सकते, उन्हें छिपाकर ले जाना तस्करी कहलाता है। आपराधिक प्रवृति के लोग तस्करी के कई तरीके ढूंढ निकालते हैं। इस बीच कुछ ऐसे भी तस्कर होते हैं, जो स्मगलिंग के अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया भारत के पुणे से। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एयरपोर्ट पर हुआ शक 
मामला पुणे एयरपोर्ट से सामने आया। यहां दुबई से लौटी एक महिला सिक्योरिटी से गुजर रही थी। महिला अफसर ने जब उसे चेक किया, तो मशीन से बीप की आवाज आने लगी। लेकिन उसके कपड़ों में कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कस्टम विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने आकर उसे हिरासत में ले लिया।

जांच में सामने आई असलियत 
महिला के कपड़ों में कुछ भी नहीं था। फिर भी मशीन मेटल का निशान बता रहा था। जब महिलाओं ने मेडिकल टीम को बुलाया तो हैरान करने वाली बात सामने आई। महिला दुबई से सोना लेकर आई थी। लेकिन उसने गोल्ड को पेस्ट में बदल दिया था और उसे अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर छिपा दिया था। इस सोने की कीमत 20 लाख रुपए थी। 

जान को हो सकता था खतरा 
महिला के गर्भाशय से मेडिकल टीम ने सोना निकाला। इसे दुबई से भारत तस्करी कर लाया गया था। सोना निकाले जाने के बाद पुलिस ने महिला को, जिसका नाम मरियम मोहम्मद सलीम शेख है, को अरेस्ट कर लिया। डॉक्टर्स ने लोगों से अपील की है कि इस तरह तस्करी करना ना सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि इससे जान को भी खतरा हो सकता है। इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।