कई बार इंसान ओवर-कॉन्फिडेंस में अपनी जान जोखिम में डाल देता है। ऐसा ही कुछ हुआ मेक्सिको में रहने वाली एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ। इस लड़की ने अपनी योगा स्किल्स बिल्डिंग की बालकनी पर दिखाने की कोशिश की लेकिन तभी हादसे का शिकार हो गई।

मेक्सिको: 23 साल की एलेक्सा टेरराजस आज हॉस्पिटल में गंभीर स्थिति में एडमिट हैं। अपनी बिल्डिंग के सिक्स्थ फ्लोर की बालकनी पर एलेक्सा योगा कर रही थी। लेकिन तभी दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर एलेक्सा के एक्सीडेंट की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एलेक्सा बालकनी से नीचे गिरती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, योगा करते हुए उसका पैर स्लिप कर गया। और वो धड़ाम से नीचे जा गिरी। हालांकि उसकी जान बच गई।


गंभीर चोटों के साथ एडमिट 
इस दुर्घटना में एलेक्सा को गंभीर चोटें आई हैं। उसके हाथ-पैर, सिर और हिप्स में इंजरी है। उसे मेक्सिको के नुएवा लीओन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। 

परिजनों ने लगाई मदद की गुहार 
एलेक्सा के पेरेंट्स ने सोशल मीडिया पर लोगों से ब्लड डोनेशन की अपील की है। साथ ही एलेक्सा के जल्द ठीक होने के लिए लोगों से प्रे करने को कहा है।