सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपने सौतेले भाई को किस करते हुए वीडियो बनाकर डाला, जिस पर कुछ ही घंटों में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर डाला। इस वीडियो के कमेंटबॉक्स और लोगों के रिएक्शन ने इसे वायरल कर दिया। 

हटके डेस्क: प्यार तो प्यार होता है। आपने भी कई बार सुना होगा कि प्यार में कुछ भी जायज है। लेकिन ये कैसा प्यार है, जो भाई के साथ ही हो जाए। भारत में तो मुंहबोले रिश्तों की भी काफी अहमियत होती है और इसे भी पूरी शिद्दत से निभाया जाता है। लेकिन इन दिनों टिकटोक पर एक लड़की ने अपने प्यार के इजहार से ग़दर मचाया हुआ है। इस लड़की को अपने सौतेले भाई से ही प्यार हो गया। लेकिन लड़की ने अपने रिश्ते को छिपाने की जगह खुलेआम इजहार किया और अपने भाई के होंठों पर किस करते हुए वीडियो तक बनाकर शेयर कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ बवाल। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्यार किया तो डरना क्या 
अपने सौतेले भाई से प्यार कर बैठी इस लड़की को अपने रिश्ते पर अफ़सोस नहीं है। वो अपने भाई से काफी प्यार करती है। उसने अपने रिश्ते को छिपाया भी नहीं। उसने लोगों के किया, जिसमें उसने दिखाया कि सबसे पहले उसने अपने सौतेले भाई को होंठों पर किस कैसे किया था। इस वीडियो के पोस्ट होते ही मच गया बवाल। कई लोगों ने इस वीडियो को देखते ही भड़काऊ कमेंट्स किये। लेकिन लड़की पर इसका कोई असर नहीं हुआ। 

पहले किस की याद पर बवाल 
टिकटोक पर @alphafamilia नाम से बने अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया गया था। इसमें मौजूद लोगों की पहचान डायना कामिला अविला और जॉर्डी वेना के रूप में हुई। दोनों पहले इस वीडियो में रिमोट को लेकर लड़ते नजर आए। वीडियो के इस हिस्से तक ये नॉर्मल भाई-बहन का वीडियो लग रहा था। लेकिन इसके बाद अचानक दोनों की नजरें मिली और दोनों बे पहले एक-दूसरे को माथे पर, फिर होंठ पर किस कर दिया। इसके बाद इस वीडियो पर बवाल मच गया। 

10 हजार लोगों ने किया कमेंट 
देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। इसपर 10 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया। कई लोगों ने तो यहां डाला कि ये इलीगल है और इन्हें जेल में डाल देना चाहिए। एक शख्स ने लिखा कि इस वीडियो को देख उसे काफी अनकम्फर्टेबल लग रहा है। वहीं कुछ लोग इस कपल के बचाव में भी सामने आए। उन्होने लिखा कि ये सौतेले भाई-बहन है। ऐसे में इन्हें प्यार हुआ तो कोई बड़ी बात नहीं है। वैसे भी इनके बीच खून का रिश्ता नहीं है।