अमेरिका के साउथ डकोटा से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। यहां रहने वाली एक महिला के पेट में कई दिनों से दर्द था। उसे वो पथरी का दर्द समझ रही थी। जब वो पथरी का ऑपरेशन करवाने पहुंची तो डॉक्टर्स ने उसे हैरान करने वाली जानकारी दी। 

अमेरिका: क्या आप यकीन कर सकते हैं कि कोई महिला 34 हफ्ते की प्रेग्ननेंट है और उसे इसकी जानकारी ही ना हो? लेकिन ऐसा हुआ अमेरिका के साउथ डकोटा में रहने वाली गिल्टज के साथ। उसे पता ही नहीं था कि उसके गर्भ में 3 बच्चे पल रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई दिनों से पेट दर्द से थी परेशान 
गिल्टज के पेट में कई दिनों से दर्द था। पहले तो उसे लगा कि ये दर्द बाहर के खाने से हो रहा है। लेकिन दर्द लगातार काफी समय तक होता रहा। गिल्टज ने उसे पथरी का दर्द समझ लिया। 10 अगस्त को जब उसके पेट का दर्द काफी बढ़ गया तब उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला लिया। 

ऑपरेशन के बाद पता चली सच्चाई 
गिल्टज ने सोचा था कि टेस्ट करवाने के बाद वो अपने ऑफिस चली जाएगी। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे एडमिट कर लिया। इसके बाद ऑपरेशन के दौरान पता चला कि वो प्रेग्नेंट थी। उनके गर्भ में तीन बच्चे पल रहे थे और उन्हें पता ही नहीं था। पहले तो गिल्टज को यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन थोड़ी ही देर में उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया।

ओटी में ही सोचे बच्चों के नाम 
गिल्टज को पता ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट हैं। जब ऑपरेशन थियेटर में उन्हें पता चला कि उनके पेट में 3 बच्चे हैं, तन उन्होंने उनके नाम सोचे। गिल्टज ने अपने बच्चों के नाम ब्लेज, जिप्सी और निक्की रखा है।