आज करवाचौथ पर देशभर की महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह है जहां महिलाएं व्रत नहीं रखती। अगर ऐसा करती हैं तो उनका सुहाग उजड़ जाता है। 

मथुरा: करवाचौथ का व्रत पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन पत्नी पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर पति की लंबी उम्र की दुआएं मांगती हैं। इसके बाद शाम को चाँद देखने के बाद पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत में स्थित उस जगह के बारे में जहां महिलाएं गलती से भी करवाचौथ का व्रत नहीं रखती। अगर ऐसा करती हैं, तो उनके पति की जान पर खतरा आ जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति की सलामती को व्रत है मना 
यूपी के मथुरा में स्थित जय विजउ गांव। यहां महिलाएं करवाचौथ का व्रत नहीं रखती। अगर कोई भी महिला ऐसी गलती करती है, तो उसके पति की जान पर खतरा आ जाता है। इस कारण गांव की कोई भी महिला इस व्रत को नहीं रखती है। 

पुराने श्राप का है नतीजा 
कहा जाता है कि आज से 200 साल पहले, गांव में रहने वाले एक शख्स की ग्रामीणों ने हत्या कर दी थी। उस दिन करवाचौथ था। पति की मौत से दुखी पत्नी ने गांववालों को श्राप दिया था कि अगर कोई भी महिला पाने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेगी, तो उसके पति की मौत हो जाएगी। इसके बाद पत्नी पति के साथ सती हो गई थी। इस घटना के बाद जब भी किसी महिला ने व्रत रखा, उसके पति के साथ कोई ना कोई अनहोनी हो गई। तबसे महिलाओं ने इस व्रत को रखना बंद कर दिया।

पति का दिया सिन्दूर भी नहीं लगाती 
गांव में इस दिन कपल सती मंदिर जाते हैं। बता दें कि इस गांव में महिलाएं अपने पति के हाथों सिन्दूर भी नहीं लगाती। ना ही उनके दिए गए सिंदूर को लगाती हैं। महिलाएं खुद से खरीदा सिंदूर ही धारण करती हैं।