क्सिको सिटी शहर फिलहाल दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट में  टॉप पर चल रहा है। क्राइम के लिहाज से टॉप पर होने के साथ ही ये शहर दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित भी है। 

हटके डेस्क: लोग सुकून और शान्ति भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। कोई भी इंसान ऐसी जगह पर नहीं जाना चाहेगा, जहां अशांति हो। कई लोग अपनी जिंदगी में एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होते हैं। लेकिन कोई भी ऐसी जगह नहीं जाता, जहां शोर-शराबा या अशांति हो। दुनिया के कई शहर अपने क्राइम रेट या फिर लेस डेवलपमेंट के कारण भद्दे शहरों में गिने जाते हैं। आज हम आपको ucityguides.com द्वारा जारी लिस्ट के आधार पर ऐसे ही कुछ शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्वाटेमाला सिटी: यह शहर राजधानी है। इसके बावजूद इसे भद्दा शहर कहा जाता है। दरअसल, इस देश में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है। यहां की बिल्डिंग्स और सड़कें देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी शहर में नहीं बल्कि गांव में ही बसे हुए हैं। साथ ही यहां क्राइम रेट भी काफी ज्यादा है।

मेक्सिको सिटी: ये शहर फिलहाल दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। क्राइम के लिहाज से टॉप पर होने के साथ ही ये शहर दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित भी है।

अम्मान, जॉर्डन: जॉर्डन की राजधानी होने के बावजूद इसे भद्दा माना जाता है। यहां कई ऐतिहासिक साइट्स हैं। लेकिन इस शहर का विकास काफी बेतरतीब तरह से किया गया है। यहां की सड़कें काफी संकरी है। साथ ही बिल्डिंग्स भी काफी पुरानी और भद्दी हैं। जो किसी भी लिहाज से इस शहर की खूबसूरती नहीं बढ़ाता।

काराकास, वेनेजुएला: ये देश वैसे तो अपनी खूबसूरत लड़कियों के लिए जाना जाता है, जो दुनिया के कई ब्यूटी कांटेस्ट जीत जाती हैं। ये देश प्लास्टिक सर्जरी के लिए भी मशहूर है। लेकिन ये शहर खूबसूरत नहीं है। यहां की ज्यादातर बस्तियां बेतरतीब तरीके से विकसित हैं।

ल्योन्डा, अंगोला: फिलहाल अफ्रीका की इकॉनोमी में तेजी आई है। लेकिन अंगोला का ये शहर विकास से काफी दूर है। यहां की सड़कें और बिल्डिंग देखकर आप समझ जाएंगे कि इस शहर को भद्दा क्यों कहा जाता है।

ह्यूस्टन, यूएसए: वैसे तो अमेरिका को वेल डेवलप्ड कहा जाता है। लेकिन इस शहर में काफी गरीबी है। यहां पांच में से एक परिवार गरीबी रेखा के नीचे रहता है।

साओ पालो: ब्राजील का ये शहर भुला ही दिया। वैसे तो इस शहर में शॉपिंग और डाइनिंग के कई ऑप्शन हैं लेकिन बात अगर शहर की करें, तो इसका विकास ढंग से हुआ है। लोगों ने कही भी घर बनाकर बसने का फैसला किया, जिसके कारण यहां काफी तंग गलियों वाली बस्तियां है।