दुनिया में कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिनके बारे में सोचा तक नहीं जा सकता। अब यह जान कर कोई भी हैरान रह जाएगा कि एक युवक ने एक ही मंडप पर एक साथ दो लड़कियों से शादी रचा ली।

जकार्ता। आम तौर पर यह देखा गया है कि कोई महिला अपने प्रेमी के साथ किसी दूसरी लड़की की नजदीकी को बर्दाश्त नहीं कर सकती। ऐसे न जाने कितने मामले हैं, जब किसी पुरुष के जीवन में दूसरी महिला आ गई, तो उनका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ गया। पर हाल ही में इंडोनेशिया में एक ऐसा मामला आया, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ एक ही मंडप में एक ही समय शादी कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों लड़कियां हैं खुश
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि दोनों लड़कियां इस शादी से काफी खुश हैं। उन्हें एक-दूसरे से कोई परेशानी नहीं है। उनसे शादी करने वाले युवक का कहना है कि उसे दोनों लड़कियों से प्यार हो गया था और वह किसी से अलग होकर नहीं रह सकता था। उसने बताया कि दोनों लड़कियां भी उससे बहुत प्यार करती हैं और वे भी उससे जुदा नहीं होना चाहती थीं। आखिर में उन्होंने एक साथ शादी कर जिंदगी बिताने का फैसला किया। शादी के बाद अब ये तीनों काफी खुश हैं। इस अनोखी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

गैरकानूनी नहीं है यह शादी
इंडोनेशिया के कानून के मुताबिक, वहां कोई भी व्यक्ति दो लड़कियों से शादी कर सकता है, बशर्ते वह उनकी जरूरतों को पूरा कर सके और उनका ठीक से ख्याल रख सके। यहां के स्थानीय कानून के मुताबिक लड़की के घर वाले लड़के को दहेज नहीं देते, बल्कि लड़के के परिवार वालों को ही लड़की को दहेज देना होता है। खबरों के मुताबिक, इस शादी में भी वर पक्ष ने दोनों लड़कियों के घर वालों को दहेज के रूप में 5-5 हजार रुपए दिए।