इन दिनों खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाने का क्रेज चल उठा है। इसी का फायदा उठाते हुए कई झोलाछाप डॉक्टर्स भी सस्ते दाम में खूबसूरती का वादा करते हुए लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं। 

चीन: एक तो खूबसूरत दिखने की चाह। ऊपर से पैसे बचाने का लालच। दोनों का कॉम्बिनेशन आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है। ऐसा ही एक खौफनाक मामला चीन से सामने आया, जिसने प्लास्टिक सर्जरी की दुनिया का खतरनाक चेहरा जगजाहिर कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीन के हनान में रहने वाली 28 साल की महिला की मौत प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हो गई। ओरिएंटल डेली में छपी खबर के मुताबिक, यहां के एक क्लिनिक में महिला कई तरह की बॉडी मॉडिफिकेशन के लिए एडमिट हुई थी। लेकिन डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। 

सस्ते के लालच में आई थी क्लिनिक 
दरअसल, महिला ने इससे पहले भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इस क्लिनिक की एक नर्स ने उसे कम दाम में कई तरह की सर्जरीज करवाने का ऑफर दिया था, जिसके बाद वो तैयार हो गई थी। 

पति को नहीं थी जानकारी
महिला के प्लास्टिक सर्जरी के प्रति क्रेज के कारण उसका पति के साथ झगड़ा भी हो चुका था। महिला झूठ बोकर क्लिनिक पहुंची थी। लेकिन मौत के बाद जब क्लिनिक से पति को कॉल आया, तब पूरा मामला सामने आया। 

आंख और नाक से निकल रहा था खून 
पति के मुताबिक, डॉक्टर्स की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हुई है। महिला की मौत गले में फिलर्स लगाने के कारण हुई। महिला के आंख और नाक से खून बह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस क्लिनिक में महिला सर्जरी के लिए आई थी, उसके पास इसका लाइसेंस ही नहीं है। पुलिस ने क्लिनिक को बंद करवा दिया है।