दिल्ली में रहने वाली एक महिला को फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो से पिज्जा ऑर्डर करना महंगा पड़ा। एक पिज्जा के कारण उसे 1 लाख रुपए की चपत लग गई। 

नई दिल्ली: घर बैठे खाना ऑर्डर करने का चलन इन दिनों काफी बढ़ गया है। लेकिन इस चलन की कारण साइबर क्राइम भी काफी बढ़ गया है। इस का ताजा उदाहरण दिल्ली में देखने को मिला। यहां रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन पिज्जा मंगवाया। लेकिन इस चक्कर में उसका अकाउंट हैक हो गया और उसके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर बैठी एक बेवकूफी 
दिल्ली में रहने वाली इस महिला का नाम श्वेता बताया जा रहा है। श्वेता ने ऑनलाइन जोमैटो से पिज्जा मंगवाया था। जिस नंबर से उनका अकाउंट बना था, उसपर थोड़ी देर बाद उन्हें जोमेटो कस्टमर केयर से एक मैसेज आया था। उसमें एक लिंक भी था। मैसेज में लिखा था कि अगर वो अपने ऑर्डर से संतष्ट नहीं हैं, तो दिए गए लिंक से वो रिफंड क्लेम कर सकती हैं। श्वेता से गलती ये हो गई कि उसने दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। 

दो दिन में निकले एक लाख रूपये
लिंक पर जैसे ही श्वेता में क्लिक किया, उनका अकाउंट हैक हो गया। मात्र दो दिन के अंदर उनके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए। बाद में जब उन्होंने पता लगाया तो मालूम हुआ कि जिस नंबर से उन्हें मैसेज आया था, उसका जोमेटो से कोई लेना देना नहीं था। वो साइबर फ्रॉड का शिकार हुई थीं। 

बैंक ने दिया दखल 
इस मामले के पता चलने के बाद श्वेता ने पहले पेटीएम में शिकायत की। क्योंकि जोमेटो से पेमेंट इसके यूपीआई के जरिये किया गया था। बाद में श्वेता ने बैंक में भी शिकायत की। बैंक वालों ने चेक कर पता लगाया कि उनके खाते से पैसे निकाल कर आठ से नौ अकाउंट्स में पैसे भेजे गए थे। बैंक ने उन सभी खातों को सील कर दिया है। साथ ही श्वेता के दावों की जांच की जा रही है। अगर ये सच पाया गया तो बैंक ने विश्वास दिलाया है कि उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे।