प बंगाल के कूचबिहार में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। ममता ने कहा, चार चरण के चुनाव के बाद  भाजपा को पता चल गया कि वे हार रहे हैं, इसलिए बंदूकों का इस्तेमाल कर रह हैं। हम इन बुलेट का जवाब बैलेट से देंगे।

कोलकाता. प बंगाल के कूचबिहार में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। ममता ने कहा, चार चरण के चुनाव के बाद भाजपा को पता चल गया कि वे हार रहे हैं, इसलिए बंदूकों का इस्तेमाल कर रह हैं। हम इन बुलेट का जवाब बैलेट से देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ममता जलपाईगुड़ी में जनसभा करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा कि वे रॉयल बंगाल टाइगर हैं। उन्होंने कहा, वे मुझे कूच बिहार नहीं जाने दे रहे हैं। मैंने वीडियो कॉल से मृतकों के परिजनों से बात की। दरअसल, कूचबिहार में शनिवार को हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने 72 घंटे तक किसी भी नेता के कूचबिहार में दौरे पर रोक लगा दी है। 

ममता ने कहा- यह अक्षम सरकार
इससे पहले ममता ने सिलीगुड़ी में जनसभा में कहा, यह अक्षम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री वाली अक्षम सरकार है। वे बंगाल पर कब्जा करने के लिए रोज यहां आ रहे हैं। यहां आपका स्वागत है, आपको किसी ने नहीं रोका, लेकिन आप लोगों को धमकाने के बजाय खुश करें। आप केंद्रीय बलों द्वारा लोगों को मरवाते हैं और उन्हें क्लीन चिट भी देते हैं। 

ममता ने कहा, यह एक नरसंहार है। जवानों ने फायरिंग की। वे पैर या निचले शरीर पर गोली मार सकते थे लेकिन हर गोली गर्दन या छाती में मारी गई। 

क्या है मामला ?
दरअसल, प बंगाल में शनिवार को चौथे चरण में 44 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान कूच बिहार के सीतलकुची में हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां भीड़ ने सुरक्षाबलों पर हमला किया। इसके बाद बूथ में घुसने की कोशिश की और जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की। इसके बाद सीआईएसएफ को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई।