कभी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस ने उपाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद दिया है। बता दें कि सिन्हा ने 13 मार्च को ही भाजपा छोड़कर TMC ज्वाइन की थी।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. लंबे समय तक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शुमार रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अब तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करेंगे। सिन्हा को टीएमसी ने उपाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद दिया है। सिन्हा ने इसी 13 मार्च को भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके साथ ही उन्हें नेशनल वर्किंग कमेटी का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोलकाता में टीएमसी ज्वाइन करने के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा था कि बंगाल का चुनाव पूरे देश को एक संदेश भेजेगा। यहां भाजपा की हार जरूरी है। सिन्हा अब विधानसभा चुनाव में टीएमसी के लिए काम करेंगे। उन्होंने ममता बनर्जी के घायल होने को सुनियोजित साजिश बताया था। सिन्हा ने काफी समय पहले दलगत राजनीति से संन्यास ले लिया था। लेकिन वे बीच-बीच में भाजपा के खिलाफ बोलते रहे। अब टीएमसी में आए गए।

जानें कब चुनाव
बता दें कि बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।