पुलिस के अनुसार तोक्यो के समीप योकोहामा की इस प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे 50कैरेट का यह हीरा शीशे के एक शोकेस के अंदर देखा गया था।

टोक्यो. जापान की पुलिस तोक्यो के समीप एक अंतरराष्ट्रीय ज्वैलरी व्यापारिक प्रदर्शनी से कथित रूप से चुराये गये 20 करोड़ येन के हीरे को ढूढने में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के अनुसार तोक्यो के समीप योकोहामा की इस प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे 50कैरेट का यह हीरा शीशे के एक शोकेस के अंदर देखा गया था। उसके एक घंटे बाद प्रदर्शनी के खत्म होने के महज कुछ समय उपरांत हीरा गायब था और शोकेस खुला था।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसे संदेह है कि भीड़भाड़ वाली इस प्रदर्शनी के आखिरी कुछ समय में यह कथित चोरी हुई। मेले से बस इस हीरे की ही चोरी हुई है। इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांचकर्ता उस सुरक्षा कैमरा फुटेज को खंगाल रहे हैं जिसमें एक व्यक्ति को चोरी के संदिग्ध समय के दौरान शोकेस के पास जाते हुए देखा गया। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी शुक्रवार को समाप्त हुई।