बात जब जान पर बन आती है तो छोटे से छोटा जीव भी खूंखार हो जाता है और अपनी जान बचाने के लिए आखिरी दम तक लड़ता है। ऐसा ही कुछ एक हाथी के बच्चे के साथ हुआ, जब उस पर एक साथ 14 खूंखार शेरों ने हमला कर दिया। हालांकि, शेरों के हमले के बाद भी हाथी के बच्चे ने हिम्मत नहीं हारी।

Lion Elephant Fight: जब बात जान पर बन आती है तो छोटे से छोटा जीव भी खूंखार हो जाता है और अपनी जान बचाने के लिए आखिरी दम तक लड़ता है। ऐसा ही कुछ एक हाथी के बच्चे के साथ हुआ, जब उस पर एक साथ 14 खूंखार शेरों ने हमला कर दिया। हालांकि, हाथी के बच्चे ने शेरों के हमले के बाद भी अपनी हिम्मत नहीं हारी और उनसे बहादुरी के साथ लड़ता रहा। आखिर में जीत हाथी के उस बच्चे की ही हुई, जिसने पूरी हिम्मत के साथ अपनी जान बचाने के लिए शेरों का डटकर मुकाबला किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि सोशल मीडिया पर 2 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो आईएफएस अफसर क्लिमेंट बेन ने शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक हाथी के बच्चे पर एक साथ 14 शेर टूट पड़े। यहां तक कि 2 शेर तो हाथी के बच्चे की पीठ पर चढ़ गए। इसके बाद इन सभी शेरों ने मिलकर उसे गिराने के कोशिश की। लेकिन हाथी के बच्चे ने हार नहीं मानी और वो लगातार दौड़ता रहा। 

Scroll to load tweet…

2 शेर चढ़ गए पीठ पर बाकियों ने घेर लिया : 
हाथी के बच्चे की पीठ पर 2 शेर चढ़ गए और बाकियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद भी हाथी के बच्चे ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार भागता रहा। कभी वो पलटकर घूमत तो शेर उससे डरके दूर भाग जाते और बाद में फिर उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे। लंबे समय तक शेरों को छकाने के बाद हाथी का बच्चा पास की एक नदी की तरफ बढ़ता है। धीरे-धीरे वो नदी के पानी में चला जाता है और शेर हिम्मत हार जाते हैं। इस तरह हाथी का बच्चा उन शेरों को खदेड़ने में कामयाब रहता है। 

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट्स : 
हाथी के बच्चे और शेरों की यह लड़ाई लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- यह वीडियो हमें जिंदगी के बुरे हालातों में लड़ना सिखाता है। जिंदगी में ऐसे बुरे दौर बहुत आएंगे लेकिन हाथी के बच्चे की तरह लड़ते रहें। मुश्किलें अपने आप दूर भाग जाएंगी। एक और शख्स ने कहा- छोटा सा वीडियो बहुत कुछ सिखाता है। 

ये भी देखें : 

मां से मिलने नदी में उतरा हिरण का बच्चा, तेज बहाव में बहने लगा पर नहीं मानी हार, वायरल हुआ Video