इस हमले में 24 की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। इस दौरान 17 जिहादी भी मारे गए और कम से कम 100 संदिग्धों को पकड़ा गया है। 

बमाको: देश के पूर्वी हिस्से में सोमवार को हुई झड़पों में माली के 24 सैनिकों की मौत हो गई साथ ही 17 जिहादी लड़ाके भी मारे गए। पश्चिमी अफ्रीकी देश में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पूर्वोत्तर के कस्बे तबनकोर्ट के नजदीक माली और नाइजर के बल संयुक्त अभियान चला रहे थे जब गश्ती दलों पर आतंकियों ने हमला किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

100 संदिग्ध किए गए गिरफ्तार 

सेना के मुताबिक इस हमले में 24 की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। इस दौरान 17 जिहादी भी मारे गए और कम से कम 100 संदिग्धों को पकड़ा गया है। वक्तव्य में कहा गया कैदी नाइजर के सैनिकों के कब्जे में हैं। फ्रांस, अफ्रीकी पड़ोसियों और अमेरिका की मदद से माली की सेना इस्लामिक उग्रवाद पर लगाम लगाने के लिए संघर्ष कर रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)