बच्चों के हितों को लेकर काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने एक जनवरी 2020 को दुनिया भर में पैदा हुए बच्चों का आंकड़ा जारी किया है। जिसमें दुनिया भर में 3 लाख 86 हजार बच्चों ने जन्म लिया है। जबकि केवल भारत में 69 हजार बच्चे पैदा हुए है। इन सब के बीच खास बात यह है कि सबसे पहला बच्चा फिजी में पैदा हुआ है। 

वाशिंगटन. बच्चों के कल्याण के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के मुताबिक, नए साल 2020 की पहली तारीख को पूरी दुनिया में 3 लाख 86,000 बच्चों ने जन्म लिया है। इसमें भारत का स्थान पहला है जहां एक जनवरी को 69 हजार बच्चे पैदा हुए। इसके बाद चीन दूसरे स्थान पर है जहां 44,760 बच्चों ने जन्म लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे कम बांग्लादेश में पैदा हुए बच्चे 

यूनिसेफ के आंकड़ों के मुताबिक तीसरे नंबर पर नाइजीरिया है जहां साल के पहले दिन 20,210 बच्चों ने जन्म लिया। इसके बाद पाकिस्तान में 14,910, इंडोनेशिया में 13,370, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में 11,280, कांगो में 9,400, इथोपिया में 9,020 और बांग्लादेश में 8,370) बच्चों ने जन्म लिया। 

69 हजार बच्चे हर दिन होते हैं पैदा

भारत के बारे में यूनिसेफ ने कहा है, यहां 69 हजार बच्चे हर दिन पैदा होते हैं। जन्म का पहला दिन मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम भरा होता है क्योंकि इसी दिन आधी मृत्यु दर दर्ज की जाती है जबकि 40 फीसदी बच्चों की मौत जन्म के दिन ही हो जाती है। भारत में हर साल लगभग 50 लाख बच्चों का जन्म घर में ही होता है। बच्चों की मौत रोकने के लिए जरूरी है माताओं को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं। यूनिसेफ ने उस बच्चे की भी जानकारी दी है जो नए साल पर दुनिया में सबसे पहले पैदा हुआ। यह बच्चा फिजी का है जिसका जन्म 12.10 बजे हुआ।