कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी में एक मिलिट्री प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हैं। इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बयान में कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, चार लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसे की वजह का पता नहीं चला 
मिलिट्री विमान एन-26 राजधानी नूर सुल्तान से अल्माटी जा रहा था। स्थानीय समय के अनुसार हादसे से पहले आखिरी कम्युनिकेशन 17.20 PM पर हुआ था। उस वक्त विमान लैंडिंग करने वाला था। एयरपोर्ट से कहा गया कि विमान रनवे के अंत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अभी दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने बताया कि विमान कजाकिस्तान की सीमा रक्षक एजेंसी का था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुर्घटनास्थल से उठते धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। 

Scroll to load tweet…